Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kiara Siddharth Wedding: पूरी हुई कियारा और सिद्धार्थ की हल्दी और संगीत सेरेमनी, रोशनी में डूबा सूर्यगढ़ पैलेस

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 07 Feb 2023 10:21 AM (IST)

    Kiara Siddharth Wedding आखिरकार आज वो दिन आ ही गया। एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी कियारा को अपनी दुल्हन बनाने जा रहे हैं। ये कपल जैसलमेर के सूर्यगढ़ ...और पढ़ें

    Sidharth Malhotra, Kiara Advani, Sidharth Kiara Wedding, sid-kiara Wedding
    Sidharth Malhotra, Kiara Advani, Sidharth Kiara Wedding, sid-kiara Wedding

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Kiara Advani Siddharth Malhotra Sangeet Ceremony: एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा आज यानी 7 फरवरी को शादी कर हमेशा-हमेशा एक दूसरे के होने जा रहे हैं। ये कपल जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में परिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। सोशल मीडिया पर इस कपल की शादी को लेकर काफी बज बना हुआ है। 6 फरवरी को इनकी संगीत और हल्दी सेरिमनी हुई, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई।

    हल्दी सेरेमनी में बजे पंजाबी गाने

    सोशल मीडिया पर वेडिंग वेन्यू की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं जिसमे किले को खूबसूरत लाइटों और फूलों से सजाया गया है। इतना ही नहीं इस दौरान कई पंजाबी गाने बज रहे हैं। इस कपल ने अपनी में कड़ी सिक्योरिटी के इंतजाम किए हुए है। किले के चारों पर्दे लगे नजर आ रहे हैं ताकि मीडिया कर्मी की तरह की कोई तस्वीर ने क्लिक कर पाए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    कियारा के हाथों पर लगी सिद्धार्थ के नाम की मेहंदी

    कियारा ने अपने हाथों पर अपने प्यार यानी सिद्धार्थ के नाम की मेहंदी लगा ली है। कियारा को मेहंदी बॉलीवुड की फेवरेट मेहंदी आर्टिस्ट वीणा नागड़ा ने लगाई है। रविवार को वीणा जैसलमेर पहुंची थी। कड़ी सुरक्षा के चलते इस कपल की अब तक कई तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक नहीं हुई है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    शादी में पहुंचे कई बॉलीवुड स्टार्स

    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी में कुछ बॉलीवुड सेलेब्स भी पहुंचे है। रविवार को शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, करण जौहर, सिंगर अंकित तिवारी, एक्ट्रेस जूही चावला, ईशा अंबानी और आनंद पिरामल समेत कई सेलेब्स सूर्यगढ़ पैलेस पहुंच चुके हैं।

    खबरें और भी

    शाहिद और करण जौहर ने दी डांस परफॉर्मेंस

    खबरों के मुताबिक, शाहिद ने पत्नी मीरा के साथ संगीत सेरेमनी में खास डांस परफॉर्म दी थी। वहीं करण जौहर ने भी संगीत की रात में शानदार डांस किया था। वहीं एक्ट्रेस के छोटे भाई ने बहन कियारा  और होने वाले जीजा के लिए  गाना गाया था।

    यह भी पढे़ं- Kiara Sidharth: कड़ी सुरक्षा के बावजूद प्री-वेडिंग की फोटो हुई लीक! गुलाबी ड्रेस में खूबसूरत दिखीं कियारा

    यह भी पढ़ें- Sidharth-Kiara Wedding: आज सिद्धार्थ मल्होत्रा की दुल्हनिया बनेंगी कियारा, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी