विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश! War 2 से भिड़ने आ रही रजनीकांत की Coolie, रिलीज डेट पर लगी मुहर

Published: Sat, 05 Apr 2025 12:49 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 20 May 2025 02:42 PM (GMT+05:30)

रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म कुली (Coolie) रिलीज के लिए तैयार है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार फिल्म की रिलीज ...और पढ़ें

रजनकांत की कुली की रिलीज डेट का एलान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
रजनकांत की कुली की रिलीज डेट का एलान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. कुली की रिलीज डेट का हुआ एलान
  2. वॉर 2 से कुली का होगा महाक्लैश
  3. कुली का तीन फिल्मों से होगा मुकाबला

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बड़े पर्दे पर फिर से 'कुली' आ रहा है। 80 के दशक में अमिताभ बच्चन 'कुली' बनकर छाए, फिर 90 के दशक में गोविंदा ने 'कुली' का बोझ अपने कंधों पर लिया। यहां तक कि पांच साल पहले वरुण धवन भी बड़े पर्दे पर 'कुली' बन चुके हैं। अब साउथ सिनेमा को भी एक 'कुली' मिलने वाला है, वो भी रजनीकांत (Rajinikanth) के रूप में। 

हिंदी और साउथ सिनेमा में अपनी एक अलग छाप छोड़ने वाले अभिनेता रजनीकांत की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म 'कुली' लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही फिल्म 'कुली' कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी, इसकी तारीख तय हो गई है और फैंस को बता भी दी गई है।

'कुली' की रिलीज डेट आउट

रजनीकांत 74 साल की उम्र में भी बड़े पर्दे पर अपना चार्म चलाना जानते हैं। वेट्टयन और जेलर के बाद दर्शक उन्हें 'कुली' बनता देखने के लिए बेताब हैं। 4 अप्रैल को मेकर्स ने रजनीकांत का दमदार पोस्टर शेयर करते हुए 'कुली' की रिलीज डेट का एलान किया। पोस्टर में लेजेंड एक्टर सीटी बजाते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के साथ बताया गया है कि पैन इंडिया एक्शन थ्रिलर फिल्म इसी साल 14 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस के बाद Rajinikanth ने ओटीटी पर बनाया रिकॉर्ड, रिलीज से पहले Coolie ने कमाए 120 करोड़?

View this post on Instagram

A post shared by Sun Pictures (@sunpictures)

इन फिल्मों से होगा क्लैश

रजनीकांत 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इसी दिन बड़े पर्दे पर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मोस्ट अवेटेड फिल्म वॉर 2 (War 2) भी रिलीज होने वाली है। पहली फिल्म सुपरहिट होने के बाद सीक्वल का बड़ी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। सिर्फ वॉर 2 ही नहीं बल्कि काजल अग्रवाल की फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' (15 अगस्त) और विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' (15 अगस्त) भी रिलीज होने वाली है। लोगों की नजर वॉर 2 और कुली पर टिकी हैं। अब देखते हैं कि वॉर 2 कुली मूवी से टकराती है या फिर रिलीज डेट आगे खिसकाती है।

war 2

Photo Credit - Instagram

कुली की स्टार कास्ट

सन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही 'कुली' का निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं जो मास्टर, लियो और विक्रम जैसी फिल्में बना चुके हैं। फिल्म में रजनीकांत के साथ लीड रोल में नागार्जुन, शिवाकार्तिकेन, श्रुति हासन, उपेद्र राव और सत्यराज जैसे कलाकार हैं। 

यह भी पढ़ें- 30 साल बाद Rajinikanth के साथ जमेगी आमिर खान की जोड़ी, इस फिल्म के लिए मिलाया हाथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।