विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vidyut Jammwal ने इस नामी फिल्म क्रिटिक पर लगाया घूस मांगने का आरोप, Crakk की रिलीज के बाद सामने आया मामला

Published: Tue, 27 Feb 2024 09:17 AM (IST)

विद्युत जामवाल अपनी हालिया रिलीज फिल्म क्रैक- जीतेगा तो जिएगा (Crakk - Jeetegaa Toh Jiyegaa) को लेकर चर्चा में बने ...और पढ़ें

विद्युत जामवाल ने बड़े फिल्म क्रिटिक पर लगाया घूस मांगने का आरोप, (X Image)
विद्युत जामवाल ने बड़े फिल्म क्रिटिक पर लगाया घूस मांगने का आरोप, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) बॉलीवुड के एक्शन स्टार्स में गिने जाते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म क्रैक (Crakk) रिलीज हुई है। एक्टर पिछले काफी दिनों से जोर-शोर से फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे। वहीं, अब क्रैक की रिलीज के बाद एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। विद्युत जामवाल ने एक बड़े फिल्म क्रिटिक पर उनसे घूस मांगने का गंभीर आरोप लगाया है।

विद्युत जामवाल ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर घूम मांगने के इस मामले का खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें- Crakk Review: जब कहानी में ही हों इतने क्रैक्स तो कैसे बनेगी बात! विद्युत के एक्शन की डोर पर टिकी पूरी फिल्म

विद्युत ने लगाया घूस का आरोप

विद्युत जामवाल ने ये भी जानकारी दी कि फिल्म क्रिटिक ने उन्हें ब्लॉक तक कर दिया है। एक्टर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, "घूस मांगना एक जुर्म है, और घूस देना भी एक जुर्म है!! क्या मेरा जुर्म ये है कि मैंने घूस नहीं दी ???...अगली बार अब जब भी आप किसी की सराहना करेंगे- तो हमें मुजरिम के बारे में पता होगा।"

विद्युत की फिल्म क्रैक

विद्युत जामवाल की फिल्म 'क्रैक- जीतेगा तो जिएगा' (Crakk - Jeetegaa Toh Jiyegaa) एक एक्शन फिल्म है, जो कुछ दिनों पहले 23 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई है। फिल्म का डायरेक्शन आदित्य दत्त ने किया है। विद्युत जामवाल के अलावा क्रैक में एमी जैक्सन, अर्जुन रामपाल और नोरा फतेही भी लीड रोल में हैं।

यह भी पढ़ें- Vidyut Jammwal को Crakk का प्रमोशन करना पड़ा भारी, फिल्म के लिए शेयर कर दिया ऐसा वीडियो, हो गई फजीहत

क्रैक के कारण ट्रोल हुए एक्टर

विद्युत जामवाल को अपनी फिल्म क्रैक के चलते हाल ही में बुरी तरह ट्रोल होना पड़ा था। फिल्म के प्रमोशन के लिए एक्टर ने ट्रेन से करते हुए कुछ लड़कों का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दिया था, इसके बाद ट्रोल आर्मी एक्टर के पीछे पड़ गई थी। कई लोगों ने विद्युत जामवाल को ऐसे खतरनाक वीडियो का न शेयर करने की सलाह दी, क्योंकि ऐसे करना किसी के लिए भी जानलेवा हो सकता है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।