Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Crakk: अर्जुन रामपाल और विद्युत जामवाल की दुश्मनी से मचेगी तबाही, 'क्रैक' के धांसू पोस्टर ने तेज की धड़कनें

    Updated: Mon, 05 Feb 2024 04:19 PM (IST)

    Crakk Poster विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल पहली बार एक साथ पर्दे पर धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे। कुछ दिन पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया था। अब फिल्म क ...और पढ़ें

    क्रैक में दिखेगी अर्जुन रामपाल और विद्युत जामवाल की खतरनाक लड़ाई। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    क्रैक में दिखेगी अर्जुन रामपाल और विद्युत जामवाल की खतरनाक लड़ाई। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. क्रैक का नया पोस्टर आउट
    2. फरवरी में इस दिन रिलीज होगी फिल्म
    3. विद्युत और अर्जुन की दुश्मनी में होगा धमाका

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Crakk New Poster: आदित्य दत्त निर्देशित क्रैक फरवरी के आखिर में रिलीज हो रही है। कुछ दिन पहले आउट हुए शानदार टीजर के बाद से ही ऑडियंस की निगाहें फिल्म के रिलीज डेट पर है। हीरो की भूमिका के लिए पहचाने जाने वाले अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), बड़े पर्दे पर एक्शन हीरो विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) के साथ पंगे लेते हुए नजर आएंगे। लेटेस्ट पोस्टर फैंस की धड़कनें बढ़ाने के लिए काफी है।

    एक्शन से भरपूर क्रैक साल 2024 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। एक बार फिर विद्युत जामवाल एक्शन अवतार में दिखाई देंगे। उनके साथ कड़ा मुकाबला करने अर्जुन रामपाल आ रहे हैं। पिछले साल 19 दिसंबर को फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। एक सीन में दोनों के बीच खतरनाक लड़ाई की झलक दिखाई गई थी। विद्युत के साथ अर्जुन का भी फाइट सीन देखने लायक था। 

    क्रैक का नया पोस्टर है लाजवाब

    टीजर रिलीज के डेढ़ महीने बाद एक बार फिर मेकर्स ने ऑडियंस को एक नए पोस्टर के साथ इंगेज किया है। विद्युत जामवाल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्रैक का नया पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में इंटेंस अवतार में विद्युत और अर्जुन चीखते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बाजू पर बम टाइमर लगा हुआ है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal)

    इस पोस्टर को शेयर करते हुए विद्युत ने मजेदार डायलॉग भी बोला है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "डर नहीं डार्लिंग से। क्रैक- जीतेगा तो जीयेगा।" इस पोस्टर के साथ विद्युत ने फैंस को फिल्म के ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही फिल्म का ट्रेलर जारी होगा। हालांकि, तारीख और समय की घोषणा नहीं की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Crakk Teaser OUT: एक्शन से भरपूर 'क्रैक' का धांसू टीजर रिलीज, विद्युत जामवाल के दुश्मन बन छा गए अर्जुन रामपाल

    कब रिलीज होगी क्रैक?

    विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल की क्रैक 23 फरवरी 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में नोरा फतेही (Nora Fatehi) और एमी जैक्सन (Amy Jackson) भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 

    यह भी पढ़ें- Crakk: 'भेड़ियों' के साथ पिंजरे में बंद होकर विद्युत जाम्वाल ने किया नयी फिल्म का एलान, तस्वीर देख सिहर जाएंगे