Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Crew Teaser: 'कुर्सी की पेटी बांध लीजिए', टेक ऑफ करने के लिए तैयार है करीना, तब्बू, कृति की तिगड़ी, टीजर हुआ रिलीज

    Updated: Sat, 24 Feb 2024 04:57 PM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड में वुमन सेंट्रिक फिल्में जब भी बनी हैं बॉक्स ऑफिस पर ऐसी मूवीज ने कमाल ही किया है। करीना कपूर खान अक्सर ऐसी फिल्में करती आई हैं जिसमें पावरफु ...और पढ़ें

    'क्रू' टीजर. करीना कपूर खान, कृति सेनन और तब्बू
    'क्रू' टीजर. करीना कपूर खान, कृति सेनन और तब्बू

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Crew Teaser: बी टाउन की मोस्ट एवेटिंग फिल्म 'क्रू' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है और हो भी क्यों न, इस फिल्म में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), तब्बू (Tabu)  और कृति सेनन (Kriti Sanon) की तिगड़ी देखने को मिलेगी।

    जब से फिल्म के पोस्टर आउट हुए हैं, तब से मूवी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। वहीं, अब फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है, जो इस बात की गारंटी देता है कि फिल्म हिट होने वाली है।

    'क्रू' का टीजर रिलीज

    'क्रू' फिल्म कहानी है तीन एयर होस्टेज की, जो अपनी बेरंग सी जिंदगी से परेशान हैं और कुछ नया करना चाहती हैं। फिल्म में करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन एयर होस्टेस बनी हैं। टीजर में दिखाया गया है कि तीनों काम पर जाने के लिए रेडी होती हैं। लेकिन तीनों ही इस जॉब से परेशान हैं। रोज-रोज एक ही रूटीन को फॉलो करने पर उन्हें बोरियत सी महसूस होती है। फिल्म को फर्स्ट लुक ने पहले ही काफी बज क्रिएट कर दिया था। अब टीजर ने लोगों का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Balaji Motion Pictures (@balajimotionpictures)

    कपिल शर्मा लगाएंगे कॉमेडी का तड़का

    राजेश कृष्णण के डायरेक्शन में बनी 'क्रू' में दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), कृति सेनन के साथ फ्लर्ट करते नजर आएंगे। इसके अलावा कपिल शर्मा का फिल्म में कैमियो है। फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इसे बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्यूनिकेशन्स नेटवर्क ने प्रोड्यूस किया है। 

    बालाजी मोशन पिक्चर्स की तरफ से फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा, 'कुर्सी की पेटी बांध लीजिए क्योंकि तापमान गर्म होने वाला है। क्रू का टीजर अब आ गया है।'

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Crew Teaser: हो जाइए तैयार, इस दिन रिलीज होगा करीना-तब्बू और कृति की 'क्रू' का टीजर