Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Crew Worldwide Collection Day 10: दुनियाभर में छाई करीना, तब्बू और कृति 'क्रू', 10 दिन में पार किए इतने करोड़

    Updated: Mon, 08 Apr 2024 08:01 PM (IST)

    फिल्म क्रू (Crew) सिनेमाघरों में छाई हुई है। करीना कपूर खान तब्बू और कृति सेनन की इस फिल्म न सिर्फ भारत में पसंद किया जा रहा है बल्कि विदेशों में भी अ ...और पढ़ें

    तब्बू और कृति सेनन की क्रू (Photo Instagram)
    तब्बू और कृति सेनन की क्रू (Photo Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाघरों में इस वक्त करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन की स्टारर फिल्म क्रू (Crew) छाई हुई है। ये फिल्म दूसरे हफ्ते में पहुंच गई है और इस हफ्ते की शुरुआत बेहद शानदार रही है। कहना पड़ेगा कि तीनों देवियों की इस फिल्म ने ओपनिंग डे के कलेक्शन से ही साबित कर दिया था की ये फिल्म लंबी रेस जाएगी।

    क्रू को न सिर्फ भारत में पसंद किया जा रहा है बल्कि विदेशों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 10वें दिन का कलेक्शन आ गया है। फिल्म 11O करोड़ के क्लब में से भी पार जा चुकी है।

    यह भी पढ़ें- Kareena Kapoor Khan ने खुद को बताया Diljit Girl Forever, 'क्रू' से फेवरेट है एक्ट्रेस का ये सीन

    क्रू का टोटल कलेक्शन

    करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन की स्टारर फिल्म क्रू (Crew) दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर गई है। ये फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इन 10 दिनों में फिल्म ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। क्रू के 10वें वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन भी सामने आ गया है। इस फिल्म ने महज 10 दिनों में 112. 98 करोड़ की कमाई कर ली है।

    View this post on Instagram

    A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

    एकता कपूर ने शेयर किया पोस्ट

    सोमवार शाम एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को जानकारी दी है कि उनकी फिल्म में 112. 98 करोड़ की कमाई कर ली है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा- अटेंशन पैसेंजर। इस क्रू को रोका नहीं जा सकता। इसी के साथ एकता ने फिल्म की स्टार कास्ट को भी टैग किया है।

    फिल्म की स्टार कास्ट

    'क्रू' में करीना, तब्बू और कृति के साथ दिलजीत दोसांझ, कपिल शर्मा, सास्वता चटर्जी, राजेश शर्मा और कुलभूषण खरबंदा भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को रिया कपूर, अनिल कपूर, एकता आर कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है। इसके डायरेक्टर राजेश ए कृष्णन हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Kriti Sanon ने थिएटर में जाकर मांगी माफी, वायरल हो रहा है एक्ट्रेस का ये वीडियो