यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shubman Gill की खातिर फैंस ने सारा तेंदुलकर से मांगी ये चीज, क्या उनकी तमन्ना पूरा करेंगी सचिन की लाडली?
Shubman Gill- Sara Tendulkar भारतीय टीम के बैट्समैन शुभमन गिल क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में शानदार रन बनाने के लिए तो सुर्खियों में हैं ही लेकिन सचिन तें ...और पढ़ें

HighLights
- शुभमन गिल की खातिर सारा से फैंस ने की ऐसी गुजारिश
- सचिन की बेटी सारा पूरी कर सकेंगी फैंस की ये तमन्ना
- पिछले काफी समय से दोनों के अफेयर को लेकर तेज हैं खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर इन दिनों इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ अपने रूमर्ड रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। पहले फैंस इस बात को लेकर काफी समय तक कन्फ्यूज थे कि आखिर शुभमन गिल (Shubhman Gill)कौन सी सारा को डेट कर रहे हैं।
हालांकि, अब जैसे ही सारा अली ने करण जौहर के शो में ये क्लियर किया कि वह उनका और शुभमन गिल का अफेयर नहीं है, तो फैंस को इस बात का पक्का यकीन हो गया कि वह सारा तेंदुलकर को ही डेट कर रहे हैं । अब हाल ही में भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल की खातिर फैंस ने सारा तेंदुलकर से एक बड़ी गुजारिश कर डाली है।
सारा तेंदुलकर से फैंस ने मांगी ये चीज
सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर पांच मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। हाल ही में उन्होंने अपने राजस्थान के ट्रिप की कई खूबसूरत फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।
यह भी पढ़ें: Sara Tendulkar ने शुभमन गिल के लिए किया कुछ ऐसा खास, वायरल फोटोज देख यूजर्स ने की जमकर तारीफ
एक तरफ जहां कुछ फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स उनके सोशल मीडिया अकाउंट के कमेंट बॉक्स में मैसेज करते हुए ये दरख्वास्त कर रहे हैं कि, वह इंडिया के सेमीफाइनल और फाइनल मैच को देखने के लिए स्टेडियम जरूर जाए। फैंस का मानना है कि जब सारा स्टेडियम में मौजूद होती हैं, तो शुभमन गिल बहुत ही अच्छे रन मारते हैं।
खबरें और भी
फैंस ने सारा तेंदुलकर को बताया शुभमन का लेडी लक
कुछ फैंस उनकी तस्वीरों के नीचे कमेंट करते हुए उन्हें शुभमन गिल के लिए लकी बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "सेमी फाइनल और फाइनल्स में आप मैच देखने जरूर जाना प्लीज"। दूसरे यूजर ने उन्हें टीज करते हुए लिखा, "हमारी भाभी कैसी हों, सारा भाभी जैसी हो"।
अन्य यूजर ने लिखा, "आप अगले मैच और फाइनल-सेमी फाइनल में भी रहा, तब ही शुभमन गिल दोबारा अच्छा खेलेंगे। सारा तेंदुलकर आप उनका लेडी लक हो"।
अन्य यूजर ने लिखा, "कुछ भी कहो शुभमन भाई हैं तो लकी, सारा बहुत ही खूबसूरत और सादगी से भरी हुई हैं"। आपको बता दें कि पिछले मैच में जब शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ 92 रन बनाए थे, तो सारा ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया था।