Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Beyonce: हॉलीवुड सिंगर बियॉन्से की मां टीना नोल्स के घर हुई करोड़ों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 10 Jul 2023 10:20 PM (IST)

    बियॉन्से (Beyonce) की मां टीना नोल्स के लॉस एंजिल्स स्थित घर पर करोड़ों की चोरी हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार चोरों ने टीना नोल्स के घर से एक तिजोरी चुर ...और पढ़ें

    Beyonce, Tina Knowles, Hollywood Singer Beyonce Photo Credit Instagram
    Beyonce, Tina Knowles, Hollywood Singer Beyonce Photo Credit Instagram

     

    नई दिल्ली, जेएनएन। Beyonce: हॉलीवुड सिंगर बियॉन्से (Beyonce) की मां टीना नोल्स के लॉस एंजिल्स स्थित घर पर करोड़ों की चोरी हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, चोरों ने टीना नोल्स के घर से एक तिजोरी चुराई है, जिसमें एक मिलियन डॉलर से ज्यादा नकद और कीमती ज्लूरी थी। हालांकि इस घटना की जानकारी टीना पुलिस को दे दी है। ऐसे में अब पुलिस जांच में जुटी हुई है।

    बियॉन्से की मां के घर में हुई चोरी

    कहा जा रहा है कि टीना नोल्स के घर जब ये घटना घटी तो वह अपने घर पर नही थीं। इसी दौरान चोर उनके घर घुस आए और चोरी कर फरार हो गए। बियॉन्से की मां टीना नोल्स के घर से चोरों ने आठ करोड़ से ज्यादा नकद की चोरी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोरी 5 जुलाई 2023 को हुई थी। इसके बारे में पता तब चला जब टीना की टीम का कोई शख्स घर पर रुकने के लिए आया और उन्होंने देखा की तिजोरी से सामान चोरी हो गया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Beyoncé (@beyonce)

    अप्रैल में भी हुई थी घटना

    बता दें, यह पहली बार नहीं है, जब टीना के घर को निशाना बनाया गया है। अप्रैल में एक व्यक्ति को उनके मेलबॉक्स पर पत्थर फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, टीना इस मामले तब कोई एक्शन नहीं लिया था।

    वर्ल्ड टूर पर है बियॉन्से

    बता दें, बियॉन्से इन दिनों 'The Renaissance' वर्ल्ड टूर पर हैं। जो इन दिनों कनाडा में चल रहा है। हाल ही में सिंगर के कॉन्सर्ट में नोरा शामिल हुई थी। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा अपनी मां के साथ सिंगर के कॉन्सर्ट में शामिल हुई थी। सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हुए थे।

    खबरें और भी