Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उड़ी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारो पर सैफ अली खान ने तोड़ी चुप्पी

    By Suchi SinhaEdited By:
    Updated: Wed, 28 Sep 2016 10:25 AM (IST)

    करण जौहर के बाद अब सैफ अली खान ने पाकिस्तानी कलाकारो के सर्मथन में अपनी बात रखी है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले के बाद राजनीतिक से लेकर बॉलीवुड जगत से जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वहीं पाकिस्तानी कलाकारो को दी गई महाराष्ट्र नवनिर्माण पार्टी के नेता की धमकी ने आंग में घी का काम किया, जिसके बाद से मनोरंजन जगत से कोई इसके पक्ष में वो रहा है तो कोई विपक्ष में। अब सैफ अली खान ने भी पाकिस्तानी कलाकारो के समर्थन में अपनी बात कही है।

    रणबीर कपूर में हैं कुछ अजीब आदतें, सलमान खान ने मारा था थप्पड़!

    सैफ ने कहा,'हमारी फिल्म इंडस्ट्री के लिए पूरी दुनिया खुली हुई है और पूरी दुनिया खास कर बार्डर पार के टैलेंट का हमारी फिल्म इंडस्ट्री स्वागत करती है। हम आर्टिस्ट हैं जो प्यार और शांति की बात करते हैं।' इसके साथ ही सैफ ने कहा, 'कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को फैसला लेना चाहिए कि किसे देश में आने का अधिकार है और किसे नहीं।'

    करण जौहर के बचाव के उतरे सलमान खान, उठाया ये कदम

    बता दें कि हाल ही में करण जौहर ने पाकिस्तानी कलाकारो के समर्थन में अपने विचार प्रकट किए थे, जिसके बाद से कुछ आसाजिक तत्व उनके विरोध में खड़े हो गए। इतना ही नहीं उनके घर के बाहर प्रर्दशन भी किया। खबरें तो ये भी हैं कि करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' जिसमें पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान अभिनय करते नजर आएंगे उसके लिए एमएनएस ने धमकी दी है कि इस फिल्म को महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होने देंगे।