Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    घुंघराले बाल बन गए थे Siddhant Chaturvedi के लिए मुसीबत, पहली बार छलका एक्टर का दर्द

    Updated: Tue, 09 Apr 2024 02:31 PM (IST)

    एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ( Siddhant Chaturvedi ) ने अपने करियर में अब तक खूब नाम कमाया है। एक्टर ने कई फिल्मों में काम किया है। इस नाम के पीछे सघर्ष ...और पढ़ें

    Siddhant Chaturvedi ( Photo Credit Instagram )
    Siddhant Chaturvedi ( Photo Credit Instagram )

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) भले कम फिल्मों में नजर आए हो, लेकिन उन्होंने अपने करियर में अब तक खूब नाम कमाया है। हालांकि, एक्टर ने फिल्मों में आने से पहले कई तरह की मुश्किलों का भी सामना किया है, जिसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया है।

    यह भी पढ़ें- 'नजर लग जाती है...', Siddhant Chaturvedi रिलेशनशिप को रखना चाहते हैं प्राइवेट, अमिताभ की नातिन को कर रहे डेट!

    सिद्धांत ने झेले थे रिजेक्शन

    पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि ऑडिशन के दौरान उन्होंने कई रिजेक्शन झेले हैं। 'मुझे मेरे घुंघराले बालों के कारण कई ऑडिशन से बाहर कर दिया गया था एक ट्रेंड सेट कर दिया गया था कि घुंघराले बालों वाले हीरो के रोल में फिट नहीं बैठते हैं।' लोग उन्हें कहते थे कि ये घुंघराले बाल इस रोल में फिट नहीं बैठ रहे। तुम फिर से कोशिश करना।

    स्कूल में भी आई थी दिक्कत

    एक्टर ने बताया कि ये सिर्फ ऑडिशन के दौरान ही नहीं झेली, बल्कि स्कूल में भी इस तरह की दिक्कतें हुईं थी। उन्होंने बताया कि स्कूल में  उनके बालों को लेकर भी बहुत बुली किया जाता था।

    'खो गए हम कहां' में नजर आए थे सिद्धांत

    सिद्धांत ने अपने करियर की शुरुआत वेब सीरीज 'इनसाइड एज' से की थी। बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म गली बॉय रही। इसके बाद वह फिल्म, बंटी और बबली 2, युध्रा, फोन भूत और गहराइयां  में नजर आए। आखिरी बार एक्टर को अनन्या पांडे के साथ फिल्म 'खो गए हम कहां'  में नजर आए। 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Siddhant Chaturvedi (@siddhantchaturvedi)

    नव्या संग जुड़ रहा है नाम 

    सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। काफी समय से उनका नाम  नव्या नवेली नंदा से जुड़ रहा है, लेकिन अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है। कई बार दोनों को साथ में डिनर डेट या फिर वेकेशन मनाते हुए देखा जाता है। 

    यह भी पढ़ें- Kho Gaye Hum Kahan: अनन्या पांडे ने सुहाना को लेकर शेयर किया किस्सा, सिद्धांत ने भी शाह रुख के लिए कही ये बात