Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झुकेगा नहीं...! Allu Arjun बने मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर ऑफ द ईयर, DPIFF 2025 में मिला अवॉर्ड

    Updated: Sun, 02 Nov 2025 08:05 PM (IST)

    Dadasaheb Phalke International Film Festival Awards 2025: अल्लू अर्जुन को प्रतिष्ठित फेस्टिवल में मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया है जिसे ...और पढ़ें

    Allu Arjun बने मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर ऑफ द ईयर

    Allu Arjun बने मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर ऑफ द ईयर

    HighLights

    1. Allu Arjun बने मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर ऑफ द ईयर

    2. DPIFF में एक्टर को दिया गया सम्मान

    3. अल्लू अर्जुन ने फैंस को समर्पित किया अवॉर्ड

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर अल्लू अर्जुन ने प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड 2025 में एक और बड़ी जीत हासिल की है। फेस्टिवल के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर घोषणा की गई है कि अल्लू अर्जुन को इसमें साल के सबसे वर्सेटाइल एक्टर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

    भारत के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव और पुरस्कार समारोह के रूप में मशहूर इस महोत्सव का उद्देश्य सिनेमा, कला, संस्कृति, पर्यटन और विरासत में उत्कृष्टता का जश्न मनाना है। यह भव्य समारोह 30 अक्टूबर, 2025 को मुंबई के एसवीपी स्टेडियम स्थित एनएससीआई डोम में आयोजित किया गया। इस सम्मान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, अल्लू अर्जुन ने महोत्सव के आयोजकों और अपने समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया। पोस्ट में लिखा है, 'अल्लू अर्जुन को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए बधाई'।

    यह भी पढ़ें- 'लत लग जाएगी...' Allu Arjun और एटली के भरोसे दीपिका का करियर? निर्देशक ने बताया किन मायनों में अलग होगी AA22 x A6

    अल्लू अर्जुन ने फैंस को डेडिकेट किया अवॉर्ड

    अल्लू ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'इस अविश्वसनीय सम्मान के लिए दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का धन्यवाद। सचमुच बहुत आभारी हूं। इस साल सभी कैटेगरी के विजेताओं को मेरी तरफ से हार्दिक बधाई। अपने दर्शकों के निरंतर प्यार और समर्थन के लिए तहे दिल से शुक्रिया... मैं विनम्रतापूर्वक यह पुरस्कार अपने फैंस को समर्पित करता हूं'।

    allu arjun 1

    SIIMA में जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

    दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से कुछ महीने पहले अल्लू अर्जुन ने दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (SIIMA) के 2025 संस्करण में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीता था। उन्हें यह सम्मान सुकुमार की पुष्पा 2: द रूल में उनके अभिनय के लिए मिला। अल्लू अर्जुन को गद्दार तेलंगाना फिल्म पुरस्कारों में पुष्पा 2 के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार भी मिला।

    खबरें और भी

    अल्लू अर्जुन का वर्कफ्रंट

    सुकुमार द्वारा लिखित और निर्देशित, पुष्पा 2: द रूल 2024 में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई। 2021 में आई पुष्पा: द राइज की सीक्वल में अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में थे, उनके साथ रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, जगपति बाबू, सुनील और राव रमेश भी थे। वह अगली बार एटली द्वारा निर्देशित एक साई-फाई एक्शन फिल्म में दिखाई देंगे, जिसे अभी AA22 x A6 कहा जा रहा है। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी हैं।

    यह भी पढ़ें- Allu Arjun के छोटे भाई अल्लू सिरीश ने की सगाई, कौन बनेंगी 'पुष्पराज' के परिवार की बहू?