Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Daaku Maharaaj की रिलीज के दौरान Nandamuri Balakrishna के फैंस ने की थी घिनौनी हरकत? 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

    Updated: Fri, 17 Jan 2025 06:50 PM (GMT+05:30)

    साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालाकृष्ण इस वक्त अपनी तेलुगु रिलीज फिल्म डाकू महाराज को लेकर लगातार चर्चा में हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर र ...और पढ़ें

    नंदमुरी बालकृष्ण के फैंस के खिलाफ FIR दर्ज/ फोटो- IMDB
    नंदमुरी बालकृष्ण के फैंस के खिलाफ FIR दर्ज/ फोटो- IMDB

    HighLights

    1. नंदमुरी बालकृष्ण के फैंस पर आई मुसीबत
    2. डाकू महाराज की रिलीज पर की थी ये हरकत
    3. बकरे की निर्मम हत्या करने की वजह से FIR हुई दर्ज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपने फेवरेट स्टार के लिए फैंस में दीवानगी कभी-कभी उन्हें किसी भी हद तक ले जाती है। खासकर साउथ स्टार के लिए उनके चाहने वालों में एक अलग क्रेज है। रजनीकांत को जहां साउथ का भगवान कहा जाता है, तो वहीं राम चरण और अल्लू अर्जुन की फिल्मों की रिलीज पर सिनेमाघरों में बाहर पटाखे फोड़े जाते हैं, जिससे कभी-कभी भारी नुकसान भी हो जाता है। 

    हद तो तब हो जाती है, जब स्टार के लिए अपनी दीवानगी के खातिर फैंस बेजुबान जानवरों की बलि देने से भी पीछे नहीं हटते। ऐसा ही कुछ किया है 'डाकू महाराज' एक्टर नंदमुरी बालाकृष्ण के फैंस ने। हाल ही में नंदमुरी बालाकृष्ण के फैंस के खिलाफ PETA इंडिया ने शिकायत दर्ज की है। क्या है ये पूरा मामला, चलिए जानते हैं: 

    'डाकू महाराज' के लिए फैंस ने बकरी की बलि देकर की ये हरकत

    हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, 12 जनवरी को जब डाकू महाराज रिलीज हुई थी, तो उस दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें तेलुगु स्टार नंदमुरी बालाकृष्ण के फैंस एक रिचुअल को सेलिब्रेट करने के लिए बकरे का सिर काटते हुए नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Daaku Maharaaj Day 4 Box Office: डाकू महाराज का आतंक! बुधवार को कमाई पर नहीं लगा ब्रेक, झमाझम बरसे नोट

    सामने आए वीडियो में तिरुपति के प्रताप थिएटर में बालाकृष्ण के फैंस को बड़ी ही बेहरमी के साथ कुल्हाड़ी से डरी ही बकरे का सिर काटा और जयकारे लगाते हुए अभिनेता के पोस्टर पर उसका खून लगाते हुए देखा गया।  

    खबरें और भी

    Photo Credit- imdb

    इस क्रूर वीडियो पर पेटा (पीपुल्स फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स) ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके आधार पर तिरुपति पुलिस ने नंदमुरी बालाकृष्ण के उस फैन ग्रुप के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने धारा 325 और 270 के साथ भारतीय न्याय संहिता , 2023 के 3(5) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आंध्रप्रदेश एनिमल और पक्षी की कुर्बानी निषेध के तहत धारा 4 और 5 के साथ 6 और 8 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 3, 11(1)(ए) और 11(1)(एल) के तहत एफआईआर दर्ज की है। ये सभी मामले एनिमल की बेरहमी से हत्या और अशांति फैलाने के लिए दर्ज किए गए हैं। 

    जूनियर एनटीआर के फैंस ने भी किया था कुछ ऐसा

    ये पहली बार नहीं है जब किसी साउथ सुपरस्टार के फैंस ने इस तरह की हरकत की है। इससे पहले जब जूनियर का जन्मदिन था, तो उनके कुछ फैंस ने बकरियों की बलि दी थी, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस मामले में रॉबर्टसोनपेट पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लिया था। 

    Photo Credit- Imdb

    नंदमुरी बालाकृष्ण की फिल्म 'डाकू महाराज' के कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार बिजनेस कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी टोटल 68.63 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। 

    यह भी पढ़ें: Daaku Maharaaj Day 3 Collection: 'डाकू महाराज' ने डाला बॉक्स ऑफिस पर डाका, वीक डे में भी नहीं थमी कमाई