यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Fatima Sana Shaikh Photos: फातिमा सना शेख ने कराया बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरें देख फैंस बोले- गॉर्जियस
Fatima Sana Shaikh Photos दंगल एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड और हॉट तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस की यह तस्वीरें फैंस को भी का ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fatima Sana Shaikh Photos: फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह अपनी एक्टिंग से आज लाखों फैंस के दिलों पर राज करती हैं। फातिमा एक्टिंग के साथ-साथ कई बार अपने लुक को लेकर भी चर्चा में आ जाती हैं। अब हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने हॉट लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
अपने लेटेस्ट फोटोशूट में फातिमा सना शेख अलग-अलग अंदाज में फोटोशूट कराते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का यह हॉट और बोल्ड लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'Fatima Sana को शूटिंग के बीच पड़ा था मिर्गी का दौरा और फिर', दीया मिर्जा ने 'दंगल गर्ल' को लेकर किया खुलासा
फातिमा सना शेख के फोटोशूट ने बढ़ाया पारा
'दंगल' एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस का बोल्ड और हॉट लुक देखने को मिल रहा है। फातिमा सना शेख ने ब्लू मैरून कलर कॉम्बिनेशन वाले मॉडर्न आउटफिट में शानदार पोज दिए। इस दौरान वह बैठ कर कैमरे के सामने दिलकश अंदाज दिखा रही हैं।
एक फोटो में उन्होंने अपने डॉग को भी ले रखा है। अपने इस हॉट और बोल्ड लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने हाफ बालों में बन बनाया और डार्क लिप शेड के साथ ग्लॉसी मेकअप किया।
View this post on Instagram
फैंस ने की फातिमा की तारीफ
इस फोटोशूट को देखने के बाद फैंस लगातार फातिमा सना शेख की तारीफ कर रहे हैं। कोई उनके हुस्न तो कोई उनके लुक का दीवाना हो गया है। यूजर उनकी पोस्ट पर हॉट, ब्यूटीफुल, गॉर्जियस जैसे कमेंट कर रहे हैं।
खबरें और भी
फातिमा सना शेख का वर्क फ्रंट
फातिमा सना शेख को आखिरी बार फिल्म 'धक-धक' में देखा गया था। इसके बाद वह जल्द ही विक्की कौशल के साथ फिल्म 'सैम बहादुर' में दिखाई देने वाली हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है।