Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dangal में बबीता का रोल निभाने वाली छोटी बच्ची आज होई गई है बेहद ग्लैमरस, खूबसूरती में दे रहीं बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Fri, 21 Jan 2022 10:36 AM (IST)

    आपको बता दें कि फिल्म में दंगल में आमिर खान और एक्ट्रेस साक्षी तंवर की चार बेटियां थीं। ये फिल्म पहलवान गीता-बबीता के जीवन पर फिल्माई गई थी जो कि एक अ ...और पढ़ें

    Photo Credit : bhatnagarsuhani Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : bhatnagarsuhani Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्हें देर्शकों ने छोटे से बड़ा होते देखा है। एक ही कलाकार जो आज काफी बड़ी और हसीन हो गई हैं। उन्हें पहली नजर में पहचान पाना काफी मुश्किल होगा। हम बात कर रहे हैं आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में गीता फोगाट के बचपन का रोल निभाने वाली जायरा वसीम को लोग अच्छे से जानते हैं। लेकिन क्या आपको बबीता फोगाट का रोल निभाने वाली वो प्यारी सी बच्ची याद है? जिसने फिल्म में अपनी मासूमियत भरे अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया था। अगर आपको अभी वो बच्ची याद नहीं आ रही है तो चलिए आज हम आपको उसके ग्लैमरस अंदाज से मिलवाते हैं। यकीन मानिए पहली नजर में उसे देखकर आप भी पहचान नहीं पाएंगे।

    View this post on Instagram

    A post shared by Suhani Bhatnagar (@bhatnagarsuhani)

    View this post on Instagram

    A post shared by Suhani Bhatnagar (@bhatnagarsuhani)

    फिल्म में 'दंगल' में आमिर खान की बेटी बबीता फोगाट का रोल सुहानी भटनागर ने निभाया था। आज कई सालों के बाद सुहानी को देखकर हर कोई दंग होने वाला है। सुहानी की एक तस्वीर काफी साल के बाद वायरल हो रही है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सुहानी भटनागर का लुक आप पूरी तरह से बदल चुका है। तस्वीरों में बबीता उर्फ सुहानी के लुक को देखकर आप भी अपन आंखों पर भरोसा नहीं कर पाएंगे। इस तस्वीर को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर यूजर्स उनकी जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं। अबतक सुहानी भटनागर की इस तस्वीर को काफी बार देखा जा चुका है। इस पर एक कमेंट कर फैंस अपनी प्रति​क्रिया दे रहे हैं। सुहानी की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'कितनी बदल गई हो सो ब्यूटिफुल।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'यकीन नहीं होता की यह वही बच्ची है।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Suhani Bhatnagar (@bhatnagarsuhani)

    आपको बता दें कि फिल्म में 'दंगल' में आमिर खान और एक्ट्रेस साक्षी तंवर की चार बेटियां थीं। ये फिल्म पहलवान गीता-बबीता के जीवन पर फिल्माई गई थी जो कि एक असल कहानी है। फिल्म में गीता का किरदार जायरा वसीम ने निभाया था।