Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नकाब पहनकर खाना खाने पर 'दंगल' गर्ल Zaira Wasim का आया रिएक्शन, बोली- इससे डील करना सीखिए

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Mon, 29 May 2023 12:15 PM (GMT+05:30)

    Zaira Wasim Post जायरा वसीम (Zaira Wasim) जो अब बॉलीवुड दुनिया का हिस्सा नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहती है। अब हाल ही में उनका एक पोस ...और पढ़ें

    Zaira Wasim, Zaira Wasim Photo Social media
    Zaira Wasim, Zaira Wasim Photo Social media

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Zaira Wasim Post: 'दंगल' गर्ल जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने सालों पहले फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था। 30 जून साल 2019 को जायरा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर सभी को हैरान कर दिया था। इसके बाद से अदाकारा ने अपने इंस्टा पर कोई पोस्ट साझा नहीं किया है।  अब एक बार भी जायरा चर्चा में आ गई है।

    नकाब पहनकर खाने गाने पर बोली जायरा वसीम

    दरअसल, ट्विटर पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमे एक मुस्लिम लड़की नकाब पहले खाना खाती नजर आ रही है। अब इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल-जवाब खड़े हो रहे है। इस फोटो को शेयर करने वाले ने सवाल किया है कि क्या ये एक ह्यूमन बीइंग की चॉइस है? जिसके बाद जायरा वसीम ने इसका जवाब दिया है।

    इससे डील करना सीखिए- जायरा ने दिया जवाब

    जायरा ने अपने ट्विटर पर इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने हाल ही में एक शादी अटेंड की। मैंने भी सेम ऐसे ही खाना खाया। ये साफ तौर पर मेरी अपनी चॉइस थी। जबकि मेरे चारों ओर सभी मुझे घूर रहे थे कि मैं अपना नकाब हटाऊंगी, मैंने ऐसा नहीं किया। ये हम आपके लिए नहीं करते, इससे डील करना सीखिए।'

    इन फिल्मों में नजर आ चुकी है जायरा

    बता दें, जायरा ने फिल्म 'दंगल' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमे वह आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया था। वहीं इसके बाद उन्होंने फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' में काम किया। इसके बाद देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के साथ फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थी। उनकी यह आखिरी फिल्म थी, जिसके बाद उन्होंने अचानक ही फिल्म की दुनिया को छोड़ने का फैसला सुनाया था।