चांद का दीदार, पति से प्यार... सिनेमा में जब धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया करवाचौथ, इन फिल्मों में दिखी झलक
भारत में सेलिब्रेट किए जाने वाले फेस्टिवल्स से बॉलीवुड कभी भी अछूता नहीं रहा है। 29 तारीख को करवाचौथ है ...और पढ़ें

बॉलीवुड की कल्ट फिल्मों में सेलिब्रेट किया गया करवाचौथ/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
बॉलीवुड में भी दिखाई गई करवाचौथ की महत्वता
DDLJ से लेकर 5 फिल्मों में किया गया ये त्यौहार सेलिब्रेट
करवाचौथ पर फिल्माए गए वो आइकॉनिक सीन
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। करवाचौथ का त्यौहार हर शादीशुदा महिला के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। निर्जल रहकर कई औरतें अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत करती हैं और चांद देखने के बाद पानी पीकर व्रत खोलती हैं। सिनेमा में भी करवाचौथ के फेस्टिवल को काफी ग्रैंड लेवल पर सेलिब्रेट किया गया है। एक अरसे से करवाचौथ के व्रत की महत्वता को फिल्मों में दिखाया जा रहा है। चलिए आपको बताते हैं किन-किन फिल्मों में करवाचौथ का सेलिब्रेशन किया गया है।
दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे
शाह रुख और काजोल की सबसे फेवरेट फिल्मों में से एक दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे है। इस कल्ट फिल्म के एक सीन में सिमरन राज के लिए पूरे दिन भूखी प्यासी रहकर करवाचौथ का व्रत रखती हैं। जब वह राज को ये बताती है, तो वह सिमरन को प्यार से डांट देता है। लेकिन वह जिद ठान लेती है कि व्रत खोलेगी तो सिर्फ राज (Shah Rukh Khan) के हाथ से। जैसे ही त्यौहार सेलिब्रेट होने लगता है, सिमरन बेहोश होने का नाटक करती है और राज खुद उसे पानी पिलाता है। ये सीन दिलवाले दुलहनियां के सबसे यादगार सीन्स में से एक हैं।

कभी खुशी कभी गम
शाह रुख खान की सिर्फ DDLJ में ही नहीं, बल्कि कभी खुशी कभी गम में भी करवाचौथ के त्यौहार की महत्वता को दिखाया गया है। करण जौहर की फिल्म में विदेश में बैठी महिलाओं के लिए भी ये फेस्टिवल कितना मायने रखता है, इसे बहुत ही खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है।

बागबान
पति-पत्नी भले ही एक दूसरे से दूर हो या पास, लेकिन अगर उन्होंने चाह लिया तो भी वह इस व्रत को रखकर एक-दूसरे की लंबी उम्र की कामना कर सकती हैं। ये ही अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी स्टारर फिल्म बागबान में दिखाया गया है। जहां दोनों हर साल एक-दूसरे के लिए व्रत करते हैं। हालांकि, एक समय ऐसा आता है, जब उनके बच्चे उन्हें एक-दूसरे से अलग कर देते हैं, लेकिन जुदा होकर भी वह करवाचौथ का व्रत रखते हैं और फोन पर व्रत खोलते हैं।

बीवी नं. वन
करिश्मा कपूर और सलमान खान स्टारर फिल्म बीवी नं वन का करवाचौथ सीन काफी आइकॉनिक है, क्योंकि उसमें एक महिला के प्यार और पुरुष की चीटिंग का भी एक पहलू दिखाया गया है। फिल्म में सलमान खान का किरदार करवाचौथ के बीच अपनी पत्नी को धोखा देकर गर्लफ्रेंड का फास्ट खुलवाने जाता है।

इश्क-विश्क
शाहिद कपूर और अमृता राव की जोड़ी दर्शकों की फेवरेट रही है। उनकी साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म में भी करवाचौथ का सेलिब्रेशन दिखाया गया है, जहां छुपते-छुपाते अमृता राव, शाहिद कपूर के लिए व्रत रखती हैं। शाहिद भी उनसे ये वादा करते हैं कि वह उनका व्रत खुलवाने जरूर आएंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।