यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिखेगा पति-पत्नी का पंगा! 10 साल बाद टीवी पर वापसी के लिए तैयार Gurmeet Choudhary और Debinna Bonnerjee
गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी टीवी की पॉपुलर जोड़ी हैं जो रामायण में राम और सीता के रूप में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं। दोनों ने 2011 में शादी क ...और पढ़ें

HighLights
- पति-पत्नी और पंगा में हिस्सा लेंगे 20 स्टार्स
- कब ऑनएयर होगा 'पति-पत्नी और पंगा'?
- 10 साल बाद करेंगे वापसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी के चहेते कपल्स में से एक देबीना बनर्जी (Debina Bonnerjee) और गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) लगभग एक दशक के बाद वापसी करने वाले हैं। दोनों रियलिटी शो सीरीज पति, पत्नी और पंगा में आने वाले हैं। आखिरी बार दोनों ने साल 2013 में नच बलिए और खतरों के खिलाड़ी जैसे शो में एक साथ देखा गया था। कपल एक बार फिर से स्क्रीन स्पेस शेयर करने के लिए उत्साहित हैं।
टेलिविजन शुरू से हमारा स्पेस - देबीना
देबीना ने एक बार फिर से फुल-स्केल प्रोडक्शन में लौटने की खुशी जाहिर की। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा,"मैं इतने लंबे समय के बाद किसी प्रोडक्शन के साथ शूटिंग कर रही हूं, यह बहुत अलग महसूस होता है।" गुरमीत ने भी यही भावना व्यक्त करते हुए कहा, "हमने आखिरी बार खतरों के खिलाड़ी और नच बलिए में काम किया था। 10 साल बाद वापस आना अद्भुत लग रहा है। टेलीविजन हमेशा से हमारा क्षेत्र रहा है। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मैं टीवी, ओटीटी और फिल्में कर रहा हूं।
.jpg)
यह भी पढ़ें: बेटियों की ट्रोलिंग पर Gurmeet Choudhary ने दिया जवाब, बोले - अब निगेटिविटी से निपटना सीख लिया है
फिलहाल कपल रोज ब्लॉग्स बनाता है जहां वो अपने रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई चीजें फैंस के साथ शेयर करते हैं। अपने व्लॉग के जरिए दर्शकों से जुड़ने के बारे में बताते हुए देबिन्ना ने कहा,"आप मुझे व्लॉग में देखते हैं। मैं घर पर ही शूटिंग करती हूं। मेरे बच्चे मेरे सामने बड़े हुए, उनके साथ मेरा संघर्ष, मेरा वजन घटाने का सफर, सबकुछ।"
क्यों इस प्रोजेक्ट के लिए कहा हां?
उन्होंने आगे कहा, "इस रियलिटी शो के साथ-साथ गुरु दो और प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं। यह उनके लिए बहुत बड़ा दबाव है। जब हमने नच बलिए किया था, तब सोशल मीडिया नहीं था। अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम के साथ, हम अपने दर्शकों के साथ और भी गहराई से जुड़े हुए हैं। इसलिए यह प्रोजेक्ट सही लगा।"
खबरें और भी
.jpg)
शो में कौन-कौन आएगा नजर?
पति पत्नी और पंगा में रियल लाइफ कपल्स का रियलिटी चेक जल्द किया जाएगा। सोनाली बेंद्रे द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला, हिना खान अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ, अविका गोर अपने मंगेतर मिलिंद चांदवानी के साथ, देबीना और गुरमीत के अलावा कई सेलिब्रिटी जोड़ियां शामिल होंगी। कलर्स टीवी के इस शो में मजेदार और अनोखे चैलेंज के जरिए सेलिब्रिटी कपल्स के बॉन्ड को परखा जाएगा। मुनव्वर फारुकी भी सोनाली के साथ शो को को-होस्ट करने वाले हैं।