Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादीशुदा होने के बावजूद इस एक्टर को डेट कर रही थीं Zeenat Aman, सालों बाद अभिनेता ने किया खुलासा

    Updated: Thu, 07 Mar 2024 09:12 PM (IST)

    जीनत अमान की लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उनसे जुड़े कई सारे ऐसे राज हैं जिनके जानकर हर किसी को हैरानी होती है खासतौर पर अदाकारा की लव लाइफ क ...और पढ़ें

    किस एक्टर के साथ रिलेशनशिप में थीं जीनत अमान (Photo Credit-Instagram)
    किस एक्टर के साथ रिलेशनशिप में थीं जीनत अमान (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. रोचक रही है जीनत अमान की लव लाइफ
    2. इस एक्टर ने जीनत को लेकर किया खुलासा
    3. एक्ट्रेस संग रिलेशनशिप को लेकर कही बड़ी बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की वरिष्ठ एक्ट्रेस जीनत अमान हर किसी की फेवरेट मानी जाती हैं। जीनत की रियल लाइफ की कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से बिल्कुल भी कम नहीं है। कई मौकों पर अपने निजी जीवन को लेकर अभिनेत्री चर्चा का विषय बनी हैं।

    सिर्फ इतना ही नहीं उनकी लव लाइफ को लेकर भी कई अनसुने राज सामने आते हैं, जिन्हें जानकार हैरानी होती है। इस बीच जीनत अमान (Zeenat Aman) के को-स्टार दीपक पाराशर ने उनके साथ अपने रिश्ते को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

    जीनत अमान को लेकर दीपक पाराशर का बड़ा बयान

    दीपक पाराशर अपने दौर के हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। दूसरी तरफ जीनत अमान वो अदाकारा हैं, जिनके चाहने वालों की तादाद उस वक्त काफी ज्यादा थी। दीपक का नाम भी उस सूची में शामिल होता है, जो जीनत के दीवाने थे। हाल ही में सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू में दीपक ने जीनत संग अपने रिश्ते को लेकर बात कबूली है।

    एक्ट्रेस संग रिलेशनशिप को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया है- हम बहुत करीब थे, रोमांटिक रूप से एक दूसरे के नजदीक थे। जीनत हमेशा से मेरी पसंदीदा रही हैं। बात तब की है जब वह काफी परेशान रहती थीं, जिसकी वजह शाह अब्बास यानी संजय खान थे।

    खबरें और भी

    उनके साथ जीनत अमान की शादी ठीक नहीं चल रही थी और वह बहुत बुरे दौर से गुजर रही थीं। अभिनेता ने ये भी खुलासा किया है कि वह जीनत को उस वक्त डेट कर रहे थे, जब उनकी शादी संजय से हुई थी और अगर कोई एक्ट्रेस ऐसी थी, जिससे वह शादी करना चाहते थे तो वो सिर्फ जीनत अमान थीं।

    इस फिल्म में एक साथ दिखाई दिए जीनत और दीपक

    बतौर को-स्टार जीनत अमान और दीपक पाराशर एक साथ स्क्रीन भी शेयर कर चुके हैं। साल 1980 में डायरेक्टर बी आर चोपड़ा की फिल्म इंसाफ का ताराजू में ये दोनों कालाकार एक संग नजर आए थे। जीनत और दीपक के अलावा इस फिल्म में एक्टर राज बब्बर ने अहम भूमिका को अदा किया था।

    ये भी पढ़ें- पार्टनर को रिजेक्ट करे फैमिली तो आपको करना होगा ये काम, Zeenat Aman ने वैलेंटाइन डे पर कपल्स को दी खास एडवाइज