विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

20 साल से किसी और की पत्नी को बीवी समझ साथ रह रहे थे Deepak Tijori, पता चलने पर रहे गए शॉक्ड

Published: Thu, 29 Aug 2024 03:30 PM (GMT+05:30)

दीपक तिजोरी ने बॉलीवुड फिल्मों में ज्यादातर हीरो के बेस्ट फ्रेंड के तौर पर काम किया है। उनकी बेस्ट फिल्मों ...और पढ़ें

दीपक तिजोरी किसी और की पत्नी के साथ रह रहे थे
दीपक तिजोरी किसी और की पत्नी के साथ रह रहे थे

HighLights

  1. 90 के दशक के जाने माने एक्टर हैं दीपक
  2. साइड हीरो बनकर मिली पॉपुलैरिटी
  3. फैशन डिजाइनर शिवानी तोमर से की शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। पॉपुलर अभिनेता दीपक तिजोरी बीते 28 अगस्त को 63 साल के हो गए। भले ही उन्होंने अपने करियर में लीड एक्टर के तौर पर ज्यादा सफलता ना हासिल की हो लेकिन सपोर्टिंग रोल में उन्हें हमेशा सराहा गया। साल 1990 की मशहूर फिल्म आशिकी से उन्हें बेहद लोकप्रियता मिली। वह 90 के दशक में हीरो के बेस्ट फ्रेंड के तौर पर कई फिल्मों में नजर आए। 

दीपक को 20 साल तक पता नहीं चली ये बात

आपको जानकर हैरानी होगी कि करियर से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ की उथल-पुथल ने ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। जी हां, दीपक तिजोरी ने अपने जीवन के 20 साल जिसके साथ बिताए वो असलियत में उनकी पत्नी थी ही नहीं। शिवानी तोमर कानूनी तौर पर दीपक तिजोरी की पत्नी नहीं थीं।

यह भी पढ़ें: 'Tipppsy' को लेकर CBFC पर भड़के दीपक तिजोरी, ब्लैकमेल करने का आरोप लगाकर खोली पोल, बताया कैसे किया उन्हें परेशान

आपस में हुई पति-पत्नी की लड़ाई

इस बात का खुलासा साल 2017 में हुआ जब शिवानी को शक हुआ कि दीपक का उनकी योगा टीचर के साथ अफेयर चल रहा है। उन्होंने दीपक को घर से निकल जाने को कहा। इस बीच अपनी पत्नी के खिलाफ दीपक एक्शन लेना चाहते थे इसलिए वो वकील के पास डायवोर्स पेपर्स बनवाने चले गए। वहां जो जानकारी उन्हें मिली उसे सुनकर वो शॉक रह गए।

कैसे हुआ खुलासा?

कार्यवाही के दौरान उन्हें पता चला कि शिवानी की दीपक से कानूनी तौर पर शादी नहीं हुई थी। दरअसल शिवानी पहले से शादीशुदा थीं। दीपक के वकील को जांच में पता चला कि शिवानी की पहली शादी अभी भी कानूनी रूप से वैध थी क्योंकि उन्होंने अपने पहले पति को कभी तलाक दिया ही नहीं था।

बता दें कि इन सबसे बीच शिवानी ने भी मीडिया और फैन्स के सामने अपना पक्ष रखा है। न्यूज 18 के मुताबिक,शिवानी ने दीपक को पहले ही बता दिया था कि उनकी पहली शादी एक गलती थी और उन्होंने इसे कानूनी तौर पर खत्म नहीं किया है। उन्होंने दावा किया कि ये सब जानते हुए दीपक ने उनके साथ कई साल बिताए।

यह भी पढ़ें: Deepak Tijori ने अमृता सिंह को लेकर दिए बयान पर दी सफाई, बोले- 'वो अच्छी बॉन्डिंग देख...'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।