Shahrukh Khan के साथ काम कर चुके एक्टर के साथ हुई लाखों की धोखाधड़ी, महिलाओं ने बनाया शिकार
अभिनेता और फिल्म निर्माता दीपक तिजोरी के साथ आगामी फिल्म के लिए फंडिंग के बहाने 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। कविता शिबाग कूपर और फौजिया अर्शी सहित ...और पढ़ें

दीपक तिजोरी ने दर्ज कराया केस (फोटो-इंस्टाग्राम)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आए दिन हम ठगी के केस सुनते आए हैं। लेकिन आपको बता दें कि ये आम लोगों के साथ ही नहीं,बल्कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी अक्सर ठगी का शिकार हो जाते है। ऐसी ही एक खबर सामने आई जहां ठगी करने वालों लोगों ने अभिनेता को लाखों का चूना लगाया है। बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता दीपक तिजोरी ने बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उनके साथ तीन व्यक्तियों ने अपकमिंग फिल्म के लिए फंडिंग का बहाना बनाकर उनसे रुपये ऐंठ लिए गए।
तीन लोगों पर दर्ज हुआ केस
गोरेगांव में धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी कविता शिबाग कूपर, फौजिया अर्शी और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज किया है। उनके साथ 5 लाख रुपये की ठगी हुई है।
यह भी पढ़ें- शाह रुख खान के जबरा फैन निकले Tom Hiddleston, पहली बार देखी थी बॉलीवुड की ये फिल्म
महिला ने खुद को बताया टीसीरीज का एम्प्लाई
दीपक तिजोरी बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता है और 1990 के दशक में फिल्म आशिकी से काफी ज्यादा पॉपुलर हुए थे। तिजोरी दिसंबर 2024 से अपनी नई हिंदी फिल्म 'टॉम, डिक एंड मैरी' की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे। जब वे इस प्रोजेक्ट के लिए फाइनेंशियल हेल्प की तलाश कर रहे थे, तभी एक दोस्त ने उनकी मुलाकात आरोपी कविता कूपर से कराई, जिन्होंने टी-सीरीज से जुड़े होने का दावा किया था।
View this post on Instagram
तिजोरी ने कविता से मुलाकात की और उन्हें अपने प्रोजेक्ट के बारे में बताया। आरोप है कि कविता ने उन्हें बताया कि ज़ी नेटवर्क और मीडिया जगत में उनके मजबूत कॉन्टेक्ट हैं और कविता ने दीपक तिजोरी को फिल्म के लिए वित्तीय मदद दिलाने का आश्वासन दिया। बाद में तिजोरी को पता चला कि कविता ने टी-सीरीज से इस्तीफा दे दिया था।
किस्त में लिए पैसे
इसके बाद जब यहां बात नहीं बनीं तो फरवरी 2025 में कविता ने उनकी मुलाकात फौजिया अर्शी से करवाई। फौजिया ने खुद को फिल्म निर्माता बताया और कहा कि वह जल्द ही एक एयरलाइन कंपनी शुरू करने वाली हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि जी नेटवर्क में उनका काफी प्रभाव है और वह कंपनी से लेटर ऑफ इंटरेस्ट दिलवा सकती हैं, जिससे तिजोरी को अपनी फिल्म के लिए निवेशक जुटाने में मदद मिलेगी। यह पत्र प्राप्त करने के लिए, फौजिया ने कथित तौर पर 5 लाख रुपये की मांग की, जिसे 2.5 लाख रुपये की दो किस्तों में देना था। तिजोरी का विश्वास जीतने के लिए, उन्होंने तिजोरी और एक ऐसे व्यक्ति के बीच फोन पर बातचीत करवाई, जिसने खुद को जी नेटवर्क का मिस्टर जोशी बताया। तिजोरी ने दावों को सच मानकर पहली किस्त के रूप में 2.5 लाख रुपये का भुगतान कर दिया।
दीपक से कहा गया कि हप्ते भर के अंदर उन्हें लेटर मिल जाएगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। इसके बाद से उन लोगों ने उनकी कॉल भी उठाना बंद कर दिया। जब दीपक तिजरी ने खुद डिटेल्स वेरिफाई कीं तब उन्हें पता चला कि सब झूठ है और इस नाम का कोई व्यक्ति नहीं है।

