Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramayana फिल्म में अरुण गोविल को देखकर क्यों खुश नहीं हैं दीपिका चिखलिया? एक्ट्रेस ने बताई बड़ी वजह

    Updated: Mon, 07 Jul 2025 01:56 PM (IST)

    नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में अरुण गोविल को राजा दशरथ के रूप में देखने पर दीपिका चिखलिया ने अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि अरुण गोविल को दशरथ के किरद ...और पढ़ें

    रामायण फिल्म पर क्या बोली दीपिका चिखलिया (Photo Credit- IMDb)
    रामायण फिल्म पर क्या बोली दीपिका चिखलिया (Photo Credit- IMDb)

    HighLights

    1. रामायण फिल्म की चर्चा बॉलीवुड के गलियारों में खूब चल रही है
    2. रणबीर कपूर की फिल्म में अरुण गोविल भी आएंगे नजर
    3. टीवी की सीता ने अरुण की कास्टिंग पर दी प्रतिक्रिया

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण की चर्चा लोगों के बीच इन दिनों खूब चल रही है। हाल ही में मेकर्स ने रामायण की पहली झलक जारी की। इसके बाद से ही सिनेमा लवर्स इसकी चर्चा लगातार कर रहे हैं। रणबीर कपूर फिल्म में राम का किरदार निभाएंगे। वहीं, साई पल्लवी सीता की भूमिका में दिखेंगी। रामानंद सागर की रामायण के राम यानी अरुण गोविल भी इस फिल्म की कास्ट का हिस्सा है और वह राजा दशरथ की भूमिका निभाएंगे।

    टीवी की रामायण में सीता का रोल निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने अरुण गोविल की कास्टिंग पर अपनी राय पेश की है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके लिए अरुण गोविल को राजा दशरथ के रूप में देखना थोड़ा अलग होगा। आइए जानते हैं कि उन्होंने ऐसा किस वजह से कहा है।

    अरुण गोविल पर ये क्या बोल गई दीपिका चिखलिया?

    टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक लेटेस्ट इंटरव्यू में दीपिका चिखलिया ने रामायण फिल्म के बारे में बात की। इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल और अरुण गोविल जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे। टीवी की रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल की कास्टिंग फिल्म में दशरथ के रूप में चर्चा में बनी हुई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपिका ने कहा, मेरे लिए उन्हें दशरथ के किरदार में देखना सच में थोड़ा मुश्किल और अलग होगा।

    Photo Credit- IMDb

    ये भी पढ़ें- Ramayana के 'विद्युतजिह्वा' एक्टिंग से दूर होकर बने करोड़ों के मालिक, 1 साल में जुटाया 8500 करोड़ का फंड

    दीपिका ने इस बात पर जोर दिया कि अगर उन्होंने दशरथ का रोल निभाने के लिए हामी भरी है, तो यह उनका व्यक्तिगत फैसला है। हालांकि, लोगों के बीच उनकी छवि भगवान राम के रूप में है। ऐसे में उनके लिए इस छवि को तोड़ना काफी मुश्किल साबित हो सकता है। एक्ट्रेस ने अपनी बात पूरी करते हुए आगे कहा, अगर आप ने राम का किरदार निभाया है, तो आप राम ही हैं।

    खबरें और भी

    Photo Credit- IMDb

    दीपिका चिखलिया को नहीं मिला फिल्म का ऑफर

    रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने एक बात पर निराशा व्यक्त की। उनका कहना है कि 60 वर्षीय एक्ट्रेस को रणबीर कपूर स्टारर फिल्म के लिए अप्रोच नहीं किया गया। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि मेकर्स ने उनसे एक बार फिल्म में काम करने के बारे में पूछने की जहमत भी नहीं उठाई। चिखलिया ने इस बात को साफ कर दिया कि वैसे वह सीता के अलावा किसी और भूमिका को निभाने के लिए तैयार भी नहीं होतीं, क्योंकि वह खुद को सीता के अलावा किसी और दूसरे रोल में देखने की कल्पना नहीं कर सकती हैं।

    ये भी पढ़ें- जग्गा जासूस के फ्लॉप होते ही Ranbir Kapoor ने कम कर दी थी फीस, 8 साल बाद डायरेक्टर का खुलासा