Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalki 2898 AD: दीपिका पादुकोण ने सबके सामने उड़ाया प्रभास का 'मजाक', बिग बी ने भी उठाया मौके का फायदा

    Updated: Wed, 19 Jun 2024 09:14 PM (IST)

    प्रभास-दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म Kalki 2898 AD की रिलीज को बस अब चंद दिन ही बाकी रह गए हैं ऐसे में मेकर्स दर्शको ...और पढ़ें

    मुंबई में हुआ कल्कि 2898 एडी का इवेंट/ फोटो- Pallav Paliwal
    मुंबई में हुआ कल्कि 2898 एडी का इवेंट/ फोटो- Pallav Paliwal

    HighLights

    1. मुंबई में हुआ कल्कि 2898 एडी का प्री रिलीज इवेंट
    2. दीपिका पादुकोण ने यूं उड़ाया प्रभास का मजाक
    3. बिग बी भी एक्टर के साथ मस्ती करने से नहीं आए बाज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रभास-दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की मल्टीस्टारर फिल्म बस अब से 10 दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म 'कल्कि-2898 एडी' में एक नवयुग को दिखाया जाएगा। अपनी बिग बजट फिल्म के प्रमोशन में मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

    कुछ दिनों पहले ही फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था और अब हाल ही में मेकर्स ने सिनेमाघरों में इस फिल्म के दस्तक देने से कुछ दिनों पहले मुंबई के एक थिएटर में इस फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट रखा।

    जिसको अटेंड करने के लिए पूरी स्टारकास्ट पहुंची। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने प्रभास का काफी मजाक उड़ाया, तो बिग बी ने भी कुछ ऐसा किया जिससे सब हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।

    प्रभास ने की बात तो दीपिका ने सबके सामने उड़ाया मजाक

    प्रभास ऑनस्क्रीन कितना भी एक्शन कर लें, लेकिन असल में वह काफी शांत और शर्मीले स्वभाव के हैं। हाल ही में वैजयंती मूवीज ने मुंबई में हुए प्री-रिलीज इवेंट को अपने Youtube चैनल पर लाइव प्रसारित किया था। इस इवेंट की शुरुआत सभी सितारों के किरदारों को इंट्रोड्यूस करने से हुई।

    यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD: अमिताभ बच्चन ने खरीदी कल्कि 2898 AD की पहली टिकट, इस खास शख्स को कर दी गिफ्ट, शोले से है कनेक्शन

    अभिनेता राणा दग्गूबटी ने एक-एक करके अमिताभ बच्चन से लेकर कमल हासन और दीपिका पादुकोण-प्रभास सहित सभी को मंच पर आमंत्रित किया, इसके बाद इवेंट शुरू हुआ, जहां कई आर्टिस्ट ने लाइव परफॉर्म दिया।

    इस दौरान जब राणा ने प्रभास से कल्कि में सभी सितारों के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछा तो एक्टर ने अमिताभ बच्चन से लेकर कमल हासन तक की तारीफ की, लेकिन वह अपने बगल में बैठी दीपिका पादुकोण के बारे में बात करना भूल गए और जब राणा ने प्रभास को याद दिया, तो एक्ट्रेस ने प्रभास की खिंचाई करते हुए कहा कि इन्होंने दो शब्द बोले, हमें इसी बात को सेलिब्रेट करना चाहिए।

    खबरें और भी

    अमिताभ बच्चन भी मस्ती करने से नहीं आए बाज

    अमिताभ बच्चन भी इस इवेंट में फुल मस्ती के मूड में दिखे। बिग बी की दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ इवेंट के दौरान की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में प्रभास ने बॉलीवुड क्वीन दीपिका का हाथ पकड़ा हुआ है और बिग बी उन्हें पीछे से पकड़ रहे हैं।

    प्री-रिलीज इवेंट पर जब राणा दग्गूबटी ने दीपिका पादुकोण को मंच पर बुलाया और प्रभास उन्हें लेने के लिए जैसे ही आगे बढ़े तो अमिताभ बच्चन ने उन्हें रोक दिया और खुद दौड़कर एक्ट्रेस का हाथ पकड़कर उन्हें मंच पर लेकर आए। उनकी इस मस्ती को देखकर थिएटर में मौजूद लोग भी ठहाके लगाकर हंस दिए। आपको बता दें कि कल्कि-2898 AD 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD: अमिताभ बच्चन और प्रभास की फिल्म में हुई इस दिग्गज मलयालम एक्ट्रेस की एंट्री, जारी हुआ पोस्टर