Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fighter में Hrithik Roshan और Deepika Padukone के इंटीमेट सींस से मची खलबली, फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Fri, 08 Dec 2023 02:15 PM (IST)

    Fighter Teaser मच अवेटेड फिल्म फाइटर का टीजर जारी हो गया है। फिल्म के टीजर में दमदार एक्शन के साथ-साथ न्यू ऑन-स्क्रीन कपल ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ...और पढ़ें

    फाइटर में दीपिका और ऋतिक के इंटीमेट सींस देख उड़े फैंस के होश। फोटो क्रेडिट- ट्विटर
    फाइटर में दीपिका और ऋतिक के इंटीमेट सींस देख उड़े फैंस के होश। फोटो क्रेडिट- ट्विटर

    HighLights

    1. फाइटर में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण का इंटीमेट सीन
    2. ऋतिक-दीपिका का रोमांटिक सीन देख हैरान लोग
    3. पहली बार एक साथ पर्दे पर रोमांस करेंगे दीपिका और ऋतिक

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Deepika Padukone-Hrithik Roshan Intimate Scenes In Fighter Teaser: आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। मच अवेटेड फिल्म 'फाइटर' (Fighter) की पहली झलक सामने आ गई है। दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन और अनिल कपूर के धमाकेदार फर्स्ट लुक रिवील होने के बाद मेकर्स ने फिल्म का शानदार टीजर जारी किया है, जो आउट होने के बाद से ही चर्चा बटोर रहा है। 

    'वॉर', 'पठान' और 'क्रिश 4' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) अब आगामी फिल्म 'फाइटर' से बड़े पर्दे पर आग लगाने वाले हैं। पहली बार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने साथ में स्क्रीन शेयर किया है। 'फाइटर' के टीजर में ऋतिक और दीपिका की हद से ज्यादा रोमांटिक केमिस्ट्री ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। 

    यह भी पढ़ें- Fighter Teaser Out: रिलीज हुआ ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' का टीजर, एरियल एक्शन रोक देंगी सांसें

    ऋतिक और दीपिका के इंटीमेट सीन ने उड़ाए फैंस के होश

    8 दिसंबर 2023 को जारी किए गए 'फाइटर' के टीजर में सभी का ध्यान दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन ने खींचा। टीजर में ऋतिक और दीपिका के लिप-लॉक सींस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोग उनके इंटीमेट सींस पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक जगह दोनों को लिप-लॉक करते हुए देखा जा सकता है, तो दूसरी ओर दोनों समंदर के किनारे इश्क में डूबे हुए नजर आ रहे हैं।

    ऋतिक और दीपिका की केमिस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है। एक यूजर ने लिखा, "उनकी केमिस्ट्री शानदार है। बैंग ऑन।" एक ने लिखा, "दीपिका और ऋतिक की केमिस्ट्री पर मर मिटी।" एक ने लिखा, "बड़े पर्दे इस केमिस्ट्री को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।" एक यूजर ने लिखा, "बॉलीवुड के इतिहास में सबसे हॉट पेयर आ गया है।" हालांकि, कुछ लोग दोनों को इंटीमेट सीन को लेकर ट्रोल भी कर रहे हैं। 

    Deepika Padukone Hrithik Roshan

    खबरें और भी

    Hrithik Roshan and Deepika Padukone

    Deepika Hrithik Intimate Scene

    कब रिलीज हो रही फाइटर?

    सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'फाइटर' 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण स्क्वाड्रन लीडर मिनाल राठौड़ (मिन्नी) का किरदार निभा रही हैं तो वहीं ऋतिक रोशन स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया की भूमिका में दिखेंगे। अनिल कपूर कमांडिंग ऑफिसर राकेश जय सिंह के रोल में धूम मचाएंगे। 

    यह भी पढ़ें- Fighter First Look: एयरफोर्स पायलट बने ऋतिक रोशन का फर्स्ट लुक रिवील, गणतंत्र दिवस पर बॉक्स ऑफिस पर लेंगे एंट्री