Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'कॉफी विद करण 8' के नए प्रोमो में नजर आए Deepika Padukone और Ranveer Singh, कपल ने खोली एक दूसरे की पोल

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 08:10 PM (IST)

    Deepika Padukone And Ranveer Singh KWK 8 करण जौहर (Karan Johar) का सेलिब्रिटी चैट शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan 8) में दीपिका पादुकोण (Deepika P ...और पढ़ें

    कॉफी विद करण 8 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
    कॉफी विद करण 8 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

     

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Deepika Padukone And Ranveer Singh KWK 8: करण जौहर (Karan Johar) एक बार फिर चैट शो 'कॉफी विद करण' का आठवां सीजन लेकर आ रहे हैं। हाल ही में इस शो का प्रोमो वीडियो सामने आया था। पिछले कुछ दिनों से शो के पहले गेस्ट को लेकर मीडिया काफी अपडेट सामने आ रहे थे।

    खबरे थी कि पहले गेस्ट कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा होंगे, लेकिन अब इन खबरों पर विराम लग चुका है क्योंकि, अब शो के पहले गेस्ट का भी प्रोमो वीडियो सामने आ गया है। करण जौहर के शो के पहले गेस्ट कियारा और सिद्धार्थ नहीं बल्कि बॉलीवुड के बाजीराव और मस्तानी हैं। जी हां, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 'कॉफी विद करण सीजन 8' के पहले गेस्ट होंगे।

    यह भी पढ़ें- Koffee With Karan Season 8: खत्म हुई करण जौहर और कार्तिक आर्यन की दुश्मनी, कॉफी विद करण में शामिल होंगे एक्टर?

    दीपिका और रणवीर का वीडियो आया सामने

    करण जौहर (Karan Johar) का सेलिब्रिटी चैट शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan 8) में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने लाइफ के जुड़े कई राज खोलने के लिए बिल्कुल तैयार है।

    कपल का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें रणवीर और दीपिका काफी मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस दौरान करण ने दीपिका से पूछा कि क्या वह कभी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर के किरदार रॉकी रंधावा को डेट करेंगी। इस पर वह मजाकिया अंदाज में जवाब देती हैं, मैंने रॉकी रंधावा से शादी की है।

    खबरें और भी

    दीपिका को पसंद है इस एक्टर की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री

    प्रोमो वीडियो में आगे दिखाया गया है कि करण दीपिका से रणवीर के अलावा उनकी बेहतरीन ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के बारे पर सवाल करते हैं। इस पर एक्ट्रेस ने इसपर ऋतिक रोशन का जिक्र किया। इतना ही नहीं रणवीर ने कहा कि उन्होंने साल 2015 में दीपिका को प्रपोज किया था।

    जानें कब और कहां देख सकेंगे

    करण जौहर के चैट शो के नए सीजन को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जाएगा। इस बार भी ये डिज्नी+ हॉटस्टार पर टेलीकास्ट होगा। इस शो की रिलीज डेट 26 अक्टूबर 2023 है।

    यह भी पढ़ें- Koffee With Karan Season 8: करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के पहले गेस्ट होंगे ये स्टार

    ये स्टार्स भी आएंगे नजर

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अलावा शो में एक और पावर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी भी नजर आएंगे। वहीं आलिया भट्ट, करीना कपूर, सुहाना खान, खुशी कपूर और अन्य सेलेब्स भी शो में शिरकत करेंगे। इसके अलावा सुहाना खान, आर्यन खान सहित कई स्टार किड्स भी शो में नजर आएंगे।