Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बेटी को सीने से लगाए स्पॉट हुईं Deepika Padukone, ठीक दो महीने बाद दिखी प्यारी दुआ की पहली झलक

    Updated: Fri, 08 Nov 2024 12:55 PM (IST)

    दीवाली के एक दिन बाद दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Daughter Name Photo) ने अपनी लक्ष्मी का नाम रिवील किया था। दीपिका और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ...और पढ़ें

    दीपिका पादुकोण की बेटी की पहली फोटो
    दीपिका पादुकोण की बेटी की पहली फोटो

    HighLights

    1. वेकेशन पर निकली भवनानी फैमिली
    2. मम्मी की गोद में नजर आईं दुआ
    3. एयरपोर्ट पर दिखे रणवीर-दीपिका

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को 8 सितंबर को पेरेंट्स बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कपल के घर लक्ष्मी का जन्म हुआ है जिसका नाम उन्होंने दुआ पादुकोण सिंह (Deepika Padukone daughter) रखा है। हाल ही में दीवाली के शुभ मौके पर एक्ट्रेस ने बेटी के नाम की घोषणा की थी।

    एयरपोर्ट पर बेटी के साथ स्पॉट हुईं दीपिका

    बेटी के जन्म के बाद से दीपिका को पब्लिक एपियेरेंस में नहीं देखा गया। वो लगातार घर पर मदरहुड एंजॉय कर रही थीं और नन्हीं दुआ के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही थीं। लेकिन अब दो महीने बाद फाइनली फैंस को दीपिका और दुआ की पहली झलक देखने को मिली। हाल ही में कपल को मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जिसे देखकर ऐसा लग रहा है मानों फैमिली वेकेशन पर निकली है।

    यह भी पढ़ें: Deepika Padukone Baby Name: दीपिका पादुकोण ने बेबी गर्ल का रखा है ये क्यूट नाम, पहली फोटो आई सामने

    पापा रणवीर के साथ नन्ही दुआ ने की ट्विनिंग

    एक तरफ जहां दीपिका पादुकोण ने पोल्का डॉट टॉप पहना हुआ था वहीं रणवीर सिंह पिंक कलर के ट्रैक सूट में नजर आए। उनका आउटफिट दुआ से मैच हो रहा था। मम्मी के सीने से चिपकी दुआ पिंक कलर की पैंट पहने हुए दिखाई दीं। हालांकि उनका फेस पूरी तरह से ढका हुआ था। इस दौरान रणवीर सिंह की मां अंजू भवनानी भी उनके साथ थीं। पैपराजी ने उनकी पहली झलक अपने कैमरे में कैद कर ली।

    सोशल मीडिया पर रिवील किया था बेबी का नाम

    दीपिका और रणवीर की दुआ के साथ ये पहली दीवाली थी। एक्ट्रेस ने अभी तक बेबी का फेस रिवील नहीं किया है। लेकिन लक्ष्मी पूजा के खास मौके पर उन्होंने अपने घर की लक्ष्मी के पैरों की बहुत सुंदर सी फोटो फैंस के साथ शेयर की और उसका नेम रिवील किया। इस तस्वीर में दुआ ट्रेडिशनल कपड़े पहने नजर आईं। उन्होंने लाल कलर का सलवार सूट पहना हुआ था।

    खबरें और भी

    इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए सिंघम अगेन (Singham Again) एक्ट्रेस ने लिखा, "दुआ पादुकोण सिंह। दुआ का मतलब है प्रार्थना क्योंकि वह हमारी प्रार्थनाओं का फल है। हमारा दिल प्यार और कृतज्ञता से भर गया है। दीपिका और रणवीर।"

    यह भी पढ़ें: बेबी गर्ल Dua की इन प्यारी बातों से Deepika Padukone का दिल हो जाता है गदगद, रणवीर को टैग कर शेयर किया वीडियो