यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जामनगर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए Deepika Padukone और Ranveer Singh, बेबी बंप छिपाती दिखीं एक्ट्रेस
Deepika Padukone and Ranveer Singh अंबानी परिवार (Ambani Family) के इस सेलिब्रेशन में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने खास परफॉर्मेंस दी थी। प्रेग्ने ...और पढ़ें

HighLights
- जामनगर से रवाना हुए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
- जल्द मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण
- ढीले-ढाले कपड़ों में बेबी बंप छुपाती दिखीं दीपिका
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का हाल ही में जामनगर में तीन दिन तक प्री वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ था। जो 1 मार्च से शुरू हुआ और 3 मार्च तक रहा। इस मौके पर पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था। इन्हीं में से इंडस्ट्री का फेवरेट कपल
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी थे।
अंबानी परिवार (Ambani Family) के इस सेलिब्रेशन में कपल ने खास परफॉर्मेंस भी दी थी। प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने पूरे जोश के साथ स्टेज पर डांस किया था। वहीं अब ये कपल अब बैक टू होम के लिए रवाना हो गया है। मंगलवार को दीपिका और रणवीर जामनगर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान कपल व्हाइट में ट्विनिंग करता नजर आया।
यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंट Deepika Padukone के बेबी बंप संग फोटो सही से न क्लिप करने पर Ranveer से चिढ़े Orry, वीडियो वायरल
जामनगर से मुंबई रवाना हुए दीपिका-रणवीर
अंबानी की पार्टी में खूब धमाल मचाने के बाद दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं। इस मौके पर दोनों हमेशा की तरह ट्विनिंग करते नजर आए। दीपिका लूज व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम जींस में नजर आईं। दीपिका ढीले-ढाले कपड़ों में बेबी बंप छुपाती नजर आई। तो वहीं रणवीर सिंह ने भी व्हाइट टीशर्ट और ग्रे पैंट में नजर आए। इस लुक के साथ दोनों ने शूज पहने हुए थे और वे काफी अट्रैक्टिव लग रहे थे।
इस मंथ होगी डिलीवरी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बीते गुरुवार 29 फरवरी की सुबह फैंस के साथ अपनी सबसे बड़ी खुशखबरी शेयर की थी। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक के जरिए बताया कि वह इस साल पेरेंट्स बनने जा रहे हैं।
खबरें और भी
कपल ने अपने पोस्ट में डिलीवरी मंथ का भी खुलासा किया। दीपिका इस साल सितंबर में बच्चे को जन्म देगी। हालांकि, अभी तक तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। इस वक्त दीपिका पादुकोण दो महीने की प्रेग्नेंट है।
दीपिका और रणवीर की आने वाली फिल्म
यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंट Deepika Padukone ने राधिका-अनंत की प्री-वेडिंग में किया धमाकेदार डांस, पति रणवीर संग जमाया रंग
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह फिल्म डॉन 3 इसके अलावा निर्देशक संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड मूवी बैजू बावरा में भी नजर आएंगे और निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में रणवीर सिंह का कैमियो होगा। तो वहीं, दीपिका पादुकोण जल्द साउथ एक्टर प्रभास के साथ कल्कि 2898 एडी में नजर आएंगीं। इसके अलावा रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में भी नजर आएंगी।