Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BAFTA रेड कार्पेट में Deepika Padukone ने फ्लॉन्ट किया ट्रेडिशनल लुक, शिमरी साड़ी में दिखा खूबसूरत अंदाज

    Updated: Sun, 18 Feb 2024 09:43 PM (IST)

    Deepika Padukone Look दीपिका पादुकोण बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024 (BAFTA Awards 2024) में बतौर प्रेजेंटेटर शामिल होने जा रही है। लंदन ने समय अनुसार 7 बजे (भार ...और पढ़ें

    दीपिका पादुकोण रेड कार्पेट लुक (Photo Instagram)
    दीपिका पादुकोण रेड कार्पेट लुक (Photo Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Deepika Padukone BAFTA 2024: लंदन (London) में 18 फरवरी शाम सितारों से सजने जा रही है। लंदन में बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024 (BAFTA Awards 2024) कुछ ही देर में शुरू होने जा रहा है।

    लंदन ने समय अनुसार 7 बजे इस अवॉर्ड शो की शुरुआत हुई। ये अवॉर्ड भारत के लिए भी बेहद रहा। इस शो में बॉलीवुड की हसीना दीपका पादुकोण (Deepika Padukone) बतौर प्रेजेंटेटर शामिल हुई।

    यह भी पढ़ें- Deepika Padukone के बचाव में उतरीं Huma Qureshi, रणवीर सिंह के होते हुए कई मर्दों संग डेटिंग के लिए हुई थीं ट्रोल

    दीपिका पादुकोण का लुक

    दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपने इंस्टाग्राम पर बाफ्टा के लुक कुछ तस्वीरें शेयर की, इन तस्वीरों में दीपिका बेहद खूबसूरत लगी। एक्ट्रेस ने इस बार भी अपने रेड कार्पेट के लिए अपना देसी लुक चुना।

    View this post on Instagram

    A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

    पहली तस्वीर में दीपिका पीछे का पोज देती नजर आई। तो वहीं दूसरी फोटो में क्लोज़-अप शॉट देती दिखाई दे रही थी। फोटो में एक्ट्रेस शिमरी ऑफ व्हाइट साड़ी पहने नजर आ रही है। इसके साथ अदाकारा ने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया हुआ है। दीपिका पादुकोण ने बालों का मेसी बन बनाया हुआ है। एक्ट्रेस के मेकअप की बात करे तो बेहद लाइट है जो उनकी परफेक्ट खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।  

    रेड कार्पेट पर दिए पोज 

    दीपिका पादुकोण फोटो शेयर करने के बाद अवॉर्ड शो के रेड कार्पेट पर पहुंची। जहां उन्होंने मीडिया में जमकर पोज दिए। 

    प्रेजेंटेटर बनीं दीपिका पादुकोण

    बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024  भारत के समयानुसार 19 फरवरी को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में हुआ। दीपिका पादुकोण बतौर प्रेजेंटेटर के तौर पर शामिल हुई। एक्ट्रेस ने इस दौरान मंच पर 'द जोन ऑफ इंटरेस्ट' के लिए फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज अवॉर्ड की घोषणा की। 

    यह भी पढ़ें-  BAFTA Awards 2024 Nominations: बाफ्टा में भी 'बार्बी' से आगे निकली 'ओपेनहाइमर', 13 कैटेगरीज में मिले नॉमिनेशंस

    डेविड बेकहम और दुआ लीपा भी आए नजर

     इस अवॉर्ड शो की एक प्रेजेंटेटर की लिस्ट में डेविड बेकहम, दुआ लीपा, ह्यू ग्रांट, चिवेटेल एजियोफोर, इदरीस एल्बा, गिलियन एंडरसन, एंड्रयू स्कॉट और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम शामिल रहा। BAFTA अवॉर्ड्स लायंसगेट प्ले ऐप पर स्ट्रीम किया गया।