Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deepika Padukone Bikini Photos: फिल्म पठान से दीपिका पादुकोण का नया लुक रिलीज, बिकिनी में कहर ढहाती आईं नजर!

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 10 Dec 2022 11:16 AM (IST)

    Deepika Padukone Bikini Photos दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान से नया लुक जारी किया गया है। इसमें वह पीले रंग की मोनोकिनी पहने नजर आ रही है। उनका अंदाज फ ...और पढ़ें

    Deepika Padukone Bikini Photos: दीपिका पादुकोण की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती है।
    Deepika Padukone Bikini Photos: दीपिका पादुकोण की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Deepika Padukone Bikini Photos: पठान फिल्म में दीपिका पादुकोण की अहम भूमिका है। इस बीच उनकी बिकिनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। फिल्म से हाल ही में उनका पहला लुक जारी किया गया था। इसमें दीपिका पादुकोण को बिकिनी पहने देखा जा सकता है। अब इस बीच फिल्म से उनका दूसरा लुक जारी किया गया है। इसमें उन्हें पीले रंग की मोनोकिनी पहने पोज देते हुए देखा जा सकता है। दीपिका पादुकोण की बोल्ड तस्वीरों से आपकी नजरें नहीं हटेंगी। 

    दीपिका पादुकोण की गोल्डन मोनोकिनी पहने तस्वीरें रिलीज हुई थी

    दीपिका पादुकोण की इससे पहले गोल्डन मोनोकिनी पहने तस्वीरें रिलीज हुई थी, जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी थी। अब शनिवार को भी कुछ ऐसा ही होता नजर आ रहा है। उनकी येलो रंग की बिकिनी पहने तस्वीरें रिलीज की गई है। इसमें उनका स्लिम और टोंड फिगर भी नजर आ रहा है। वह काफी हॉट और बोल्ड पोज दे रही है। दीपिका पादुकोण ने इसके पहले कॉकटेल, हैप्पी न्यू ईयर और गहराइयां जैसी फिल्मों में बोल्ड रोल किये है लेकिन इस फिल्म में वह पहले के मुकाबले अधिक हॉट नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra इम्तियाज अली की फिल्म में निभाएंगी अमरजोत कौर की भूमिका, शूटिंग होगी 11 दिसंबर से शुरू

    'दीपिका पादुकोण को और ग्लैमरस अवतार में प्रेजेंट करना था'

    इस बारे में बताते हुए फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, 'इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को और ग्लैमरस अवतार में प्रेजेंट करना था। वह फैंटास्टिक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ बहुत ही ग्लैमरस भी हैं। वह बहुत ही हॉट एक्ट्रेस है। इस फिल्म के लिए उनकी कास्टिंग बहुत ही ऑर्गेनिक थी। वह बहुत ही बोल्ड है। जब आप उन्हें अपनी फिल्मों में लेते हैं, तब उन्हें आपको उनके ही अंदाज में पेश करना होता है।' सिद्धार्थ आनंद आगे कहते हैं, 'मैं उन्हें और ग्लैमरस अवतार में दिखाना चाहता था क्योंकि यहीं फिल्म की मांग है। बेशर्म रंग में भी हमने कुछ ऐसा ही किया है। यह गाना यूरोप में गाना किया है। इसमें उनके अलावा शाह रुख खान भी है तो हमने कोशिश की कि स्क्रीन पर सबसे ज्यादा हॉटनेस नजर आए और उन सभी का रिजल्ट आप सभी के सामने है।'

    यह भी पढ़ें: CAT Review: रणदीप हुड्डा की वेब सीरीज कैट लगेगी रियल और आएगा देखने में मजा

    पठान में शाह रुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की अहम भूमिका है

    फिल्म पठान में शाह रुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की अहम भूमिका है। यह फिल्म आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह जासूसी दुनिया पर आधारित है। शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दीपिका पादुकोण की डेब्यू फिल्म ओम शांति ओम थी। इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान के साथ चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर में काम किया है। 25 पठान जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी। 

    खबरें और भी