यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Deepika Padukone Birthday: दीपिका पादुकोण का बर्थडे होगा खास, जानिए उनसे जुड़ी 5 अनजान बातें
Deepika Padukone Birthday एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का 5 जनवरी को जन्मदिन है। वह अपने पति रणवीर सिंह के साथ इस खास दिन को मनाने वाली है। अब उनसे जुड़ी 5 ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Deepika Padukone Birthday: दीपिका पादुकोण की 2023 में दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है। इनमें पठान और फाइटर शामिल है। दीपिका पादुकोण को ब्यूटी विथ ब्रेन कहा जाता है। वह 5 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर पर हम आपके लिए उनसे जुड़ी पांच अनजान बातें लेकर आए हैं।
दीपिका पादुकोण ने ओम शांति ओम से बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया था
कई लोगों मानते हैं कि दीपिका पादुकोण ने फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड डेब्यू किया था लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू हिमेश रेशमिया की म्यूजिक वीडियो नाम है तेरा से किया था। वहीं, सिल्वर स्क्रीन डेब्यू की बात की जाए तो दीपिका पादुकोण ने कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या से डेब्यू किया था।
View this post on Instagram
दीपिका पादुकोण ना तो मुंबई और ना ही बेंगलुरु में जन्मी है
दीपिका पादुकोण ना तो मुंबई और ना ही बेंगलुरु में जन्मी है। उनका जन्म डेनमार्क के कोपेनहेगन में हुआ है जबकि कई लोग उल्टा मानता है।
दीपिका पादुकोण फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली थी
दीपिका पादुकोण संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली थी लेकिन किसी कारण से उन्हें यह फिल्म नहीं मिली।
दीपिका पादुकोण को मॉडलिंग से पहली बार मिली लोकप्रियता
दीपिका पादुकोण टूथपेस्ट ब्रांड में मॉडलिंग कर चुकी है। इससे उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी।
यह भी पढ़ें: Avatar 2 का अमिताभ बच्चन ने किया रिव्यू, फिल्म की लंबाई पर भी दिया ओपिनियन
View this post on Instagram
दीपिका पादुकोण एक बैडमिंटन प्लेयर भी हैं
एक्ट्रेस होने के अलावा दीपिका पादुकोण एक बैडमिंटन प्लेयर भी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन भी खेला है। दीपिका पादुकोण जल्द फिल्म फाइटर में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा ऋतिक रोशन की अहम भूमिका होगी। वहीं, वह फिल्म पठान में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा शाह रुख खान भी है। इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हो रहा है। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। वह इसे लेकर बहुत अधिक उत्साहित है। इस फिल्म में उन्होंने काफी बोल्ड डांस किया है।
खबरें और भी
View this post on Instagram