Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    95वें ऑस्कर में Deepika Padukone को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रेजेंटर के तौर पर आएंगी नजर

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Fri, 03 Mar 2023 04:11 AM (IST)

    Deepika Padukone Oscar 2023 95वें ऑस्कर पुरस्कार में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण प्रेजेंटर के तौर पर नजर आएंगी। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने शेयर की है ...और पढ़ें

    95th Oscar, 95th Academy Award, Oscar 2023, Deepika Padukone, 95th Oscar Award, Deepika Padukone Oscar, bollywood news, entertainment news
    95th Oscar, 95th Academy Award, Oscar 2023, Deepika Padukone, 95th Oscar Award, Deepika Padukone Oscar, bollywood news, entertainment news

     नई दिल्ली, जेएनएन। Deepika Padukone Oscar: 12 मार्च को 95वें ऑस्कर पुरस्कार का आगाज होने जा रहा है। इसको लेकर अमेरिका में जोरों से  तैयारियां चल रही हैं। एक तरह जहां इडियन फिल्म  RRR के गाने नाटू-नाटू को नॉमिनेट किया गया है।

    तो वहीं अब भारतीयों के लिए एक और गुड न्यूज सामने आई है। दरअसल,  95वें ऑस्कर में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण प्रजेंटर के तौर पर नजर आएंगी। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने शेयर की है।

    दीपिका पादुकोण ने शेयर किया पोस्ट

    दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह 95वें ऑस्कर पर प्रजेंटर की भूमिका अदा करेंगी। वह अमेरिकी एक्ट्रेस एरियाना डेबोस के साथ होस्ट करेंगी। इस पोस्ट में दीपिका के अलावा प्रजेंटर के तौर हॉलीवुड की अन्य हस्तियां भी नजर आएंगी।

    प्रेजेंटर्स की लिस्ट में ये नाम है शामिल

    ऑस्कर प्रस्तुत करने वालों में रिज अहमद, एमिली ब्लंट, ग्लेन क्लोज़, जेनिफर कॉनेली, एरियाना डीबोस, सैमुअल एल जैक्सन, ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, ट्रॉय कोत्सुर, जोनाथन मेजर्स, मेलिसा मैक्कार्थी, जेनेल मोनाए, क्वेस्टलव, ज़ो सलदाना और डोनी येन का नाम शामिल है।

    ऑस्कर की रेस में भारत की 11 फिल्में हुई थीं शामिल

    फिल्मों से सबसे बड़े अवॉर्ड ऑस्कर पर दुनिया की नजरें टिकी हैं। ऐसे में भारत में भी इसकी धूम देखने को मिल रही है। वैसे बता दें, इस साल भारत से ऑस्कर की रेस में करीब 11 फिल्में शामिल हुई थीं। 12 मार्च को 95ऑस्कर का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। ओवेशन हॉलीवुड में डॉल्बी थिएटर में इसका आयोजन होगा।

    खबरें और भी

    नाटू-नाटू' नॉमिनेशन तक पहुंचने वाला पहली भारतीय गाना

    भारतीय इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि किसी भारतीय फिल्म का गाना ऑस्कर नॉमिनेशन तक पहुंचा है। फिल्म RRR का गाना 'नाटू-नाटू' को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर नॉमिनेशन मिला है। इस गाने ने लेडी गागा और री-री के गानों को पछाड़कर ऑस्कर नॉमिनेशन में अपनी जगह बनाई है। इस गाने का क्रिएशन एम एम कीरावनी ने किया था। साथ ही काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने इसे गाया।


    यह भी पढ़ें- Oscar Awards 2023 से पहले अमेरिका में RRR की सबसे बड़ी स्क्रीनिंग, बुक हुआ 1600 सीट्स का पूरा थिएटर