Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deepika Padukone का 'इंडियन बार्बी' लुक देख फैंस हुए दीवाने, रणवीर सिंह ने किया दिलचस्प कमेंट

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 16 Jul 2023 11:35 PM (IST)

    Deepika Padukone Barbie Look फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसपर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। इनमें ...और पढ़ें

    Deepika Padukone Barbie Look, Deepika Padukone news
    Deepika Padukone Barbie Look, Deepika Padukone news

    नई दिल्ली, जेएनएन। Deepika Padukone Barbie Look: एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने रविवार को अपनी दो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें उन्हें अपने अंदर की 'बार्बी' को दिखाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने पिंक ड्रेस में ली गई तस्वीरें शेयर कीं है। यह एक शू ब्रांड के प्रमोशन के लिए है। एक्ट्रेस को पिंक कलर में देखकर कई प्रशंसकों को बार्बी की याद आ गई।

    दीपिका पादुकोण ने फोटो में क्या पहन रखा है?

    इस बीच, दीपिका पादुकोण के पति और अभिनेता रणवीर सिंह ने भी फोटो पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक दिलचस्प इमोजी शेयर की है। तस्वीरों में दीपिका पिंक टॉप के साथ मैचिंग शॉर्ट्स पहन रखी है। उन्होंने काली टोपी, सफेद स्नीकर्स और मोजे के साथ अपने एथलिट लुक में चार चांद लगा दिए है। उनके बाल खुले हुए है। उन्होंने स्मोकी आई मेकअप कर रखा है। वह काफी ग्लैमरस लुक में है।

    दीपिका पादुकोण की फोटो पर रणवीर सिंह ने क्या प्रतिक्रिया दी है?

    फोटो शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण ने कैप्शन भी लिखा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रणवीर सिंह ने चेहरे पर लाल कलर की हॉट इमोजी शेयर की है। इस बीच, एक फैन ने लिखा, "वह एक बार्बी है!" एक ने लिखा है, "बार्बीकोर।" एक फैन ने उन्हें 'इंडियन बार्बी' भी कहा है।

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एक-दूसरे को कितने वर्ष डेट किया?

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने छह साल तक डेट करने के बाद नवंबर 2018 में शादी की है। उन्होंने फाइंडिंग फैनी, राम-लीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और 83 जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जाती है। दोनों का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।

    खबरें और भी

    रणवीर और दीपिका के तलाक की खबरें क्यों वायरल हो रही थीं?

    हाल ही में, उनके रुमर्ड तलाक की खबरें भी इंटरनेट पर वायरल हो रही थीं। आग में घी डालने वाली बात यह थी कि दीपिका पादुकोण ने इस महीने रणवीर सिंह के जन्मदिन पर उनको बधाई नहीं दी थी। हालांकि, बाद में रणवीर सिंह ने एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की थी। इसमें दीपिका भी थीं। इसके चलते, तलाक की खबरों पर ब्रेक लग गया है।