विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Deepika Padukone ने खाई कसम, Spirit निर्देशक संग नहीं करेंगी काम? एक्ट्रेस के सोर्स ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Published: Sat, 22 Aug 2026 06:07 PM (IST)

संदीप रेड्डी वांगा और उनके भाई के दावों के बाद दीपिका पादुकोण के करीबी सोर्स ने एक्ट्रेस के 'स्पिरिट' छोड़ने ...और पढ़ें

दीपिका पादुकोण के सोर्स ने निर्देशक को लेकर किए खुलासे/ फोटो- इंस्टाग्राम

दीपिका पादुकोण के सोर्स ने निर्देशक को लेकर किए खुलासे/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. संदीप रेड्डी वांगा के भाई के दावों पर आया दीपिका के सोर्स का रिएक्शन

  2. प्रॉफिट शेयरिंग नही ये थी दीपिका पादुकोण के फिल्म छोड़ने की वजह

  3. दीपिका की जगह मेकर्स ने फिल्म में तृप्ति डिमरी को किया कास्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वांगा के बीच आठ घंटे की शिफ्ट को लेकर हुई अनबन की खबरों ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया है। 'राका' एक्ट्रेस ने जब प्रभास के अपोजिट फिल्म 'स्पिरिट' से बैकआउट किया था, तो संदीप रेड्डी वांगा ने बिना एक्ट्रेस का नाम लिए उन पर निशाना साधा था। जिसके बाद बॉलीवुड में आठ घंटे की शिफ्ट को लेकर एक लंबा डिबेट चला।

2025 में शुरू हुआ यह मामला शांत हुआ ही था कि एक बार फिर से संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय ने दावा किया कि दीपिका के फिल्म छोड़ने की एक वजह प्रॉफिट शेयरिंग मांगना है। फिल्ममेकर के भाई के किए गए दावों के बाद दीपिका से जुड़े सोर्स भी शांत नहीं बैठे और उन्होंने एक्ट्रेस के स्पिरिट छोड़ने की असल वजह का खुलासा किया।

संदीप रेड्डी वांगा से सिर्फ एक बार मिली हैं दीपिका

दीपिका पादुकोण के करीबी सोर्स ने कहा, "संदीप रेड्डी वांगा से वह अपनी जिंदगी में सिर्फ एक ही बार मिली हैं, वो भी निर्देशक उनसे मिलने मीटिंग में 2 घंटे देरी से आए। हालांकि, प्रोफेशनल तरीके से एक्ट्रेस ने मुलाकात की। दीपिका को 'स्पिरिट का नेरेशन सुनाने की जगह निर्देशक ने उन्हें सिर्फ एक ही लाइन बताई। दीपिका पूरी कहानी का नरेशन मिले बिना कभी कोई कमिटमेंट नहीं करतीं, इस कारण ‘स्पिरिट’ शुरुआत से ही दीपिका के विचार में शामिल नहीं थी।”

सोर्स ने आगे कहा, "संदीप रेड्डी वांगा वो फिल्ममेकर हैं, जिनके साथ दीपिका पादुकोण कभी काम नहीं करेंगी, क्योंकि निर्देशक का नजरिया महिलाओं के प्रति पुरुषवादी है, जोकि उनकी फिल्मों में भी साफ-साफ देखने को मिलता है।"

Untitled design (16)

संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका को लेकर क्या कहा था

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के बीच शुरु हुए विवाद ने तब तूल पकड़ा, जब निर्देशक ने एक्स अकाउंट पर लिखा, " “जब मैं किसी एक्टर को कहानी सुनाता हूं, तो मैं उस पर 100% भरोसा करता हूं। हमारे बीच एक अनकहा NDA (नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) होता है। लेकिन ऐसा करके आपने उस इंसान को ‘DISCLOSED’ कर दिया जो आप हैं.... एक यंग एक्टर को नीचा दिखाना और मेरी कहानी से उसे बाहर करना? क्या आपका फेमिनिज्म यही कहता है?”

Screenshot 2026-08-22 180146

मामला शांत हुआ, लेकिन एक बार फिर से संदीप के भाई प्रणय ने दीपिका पादुकोण को लेकर बयानबाजी की। उन्होंने एनडीटीवी तेलुगु से बात करते हुए कहा, "दीपिका के फिल्म छोड़ने की वजह वही है, जो बताई जा चुकी है। एक थी रेम्यूनरेशन और दूसरी थी टाइमिंग। इसके अलावा कुछ और कारण भी हैं। इसके तुरंत बाद सब कुछ हद से आगे बढ़ गया। देखिए, वह कुछ भी मांग सकती हैं। अगर हम देने के लिए तैयार हैं, तो दे सकते हैं। लेकिन हमारे लिए भी इसका हिसाब काम करना चाहिए। हमें लगा कि यह हमारे लिए काम नहीं कर रहा है। इसलिए हमने दूसरे विकल्पों के बारे में सोचा। जैसे ही हमने दूसरे विकल्प तलाशने शुरू किए, उन्होंने सब कुछ लीक करना शुरू कर दिया।”

दीपिका पादुकोण के फिल्म से आउट होने के बाद मूवी में मुख्य एक्ट्रेस के तौर पर मेकर्स ने तृप्ति डिमरी को कास्ट किया। ह फिल्म 5 मार्च 2027 को रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें- 'औरत की 'ना' बर्दाश्त नहीं...' Deepika Padukone ने वांगा के भाई को दिया करारा जवाब? Spirit विवाद पर किया रिएक्ट!

यह भी पढ़ें- JFF 2026: सिंगल टेक में शूट हुआ था Deepika Padukone का रोंगटे खड़े करने वाला सीन, राजपूती शान से जुड़ा है किस्सा