Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deepika Padukone के नए लुक पर फिसला फैंस का दिल, लेडी 'सिंघम' के नए अवतार को देख बोले फैंस- गॉर्जियस

    Updated: Sat, 10 Aug 2024 08:29 AM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीता है। शाह रुख खा ...और पढ़ें

    दीपिका पादुकोण. फोटो क्रेडिट - क्लैरबेले सालडन्हा हेयर सेलून इंस्टाग्राम
    दीपिका पादुकोण. फोटो क्रेडिट - क्लैरबेले सालडन्हा हेयर सेलून इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सितंबर में है दीपिका की डिलीवरी
    2. दीपिका ने फ्लॉन्ट किया न्यू हेयरस्टाइल
    3. 'सिंघम अगेन' होगी एक्ट्रेस की अगली फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी टाउन की स्टाइलिश और खूबसूरत एक्ट्रेस की जब भी बात होती है, तब दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का जिक्र जरूर होता है। अपनी दमदार परफॉर्मेंस से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। 

    दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कई से चर्चा में हैं। इस साल जनवरी में एक्ट्रेस ने खुद के प्रेग्नेंट होने की बात फैंस के साथ शेयर की थी। एक्ट्रेस सितंबर में बच्चे को जन्म देंगी। वहीं, दीपिका ने हाल ही में अपने लुक में बदलाव किया है, जिसे लेकर वह खासा चर्चा में आ गई हैं। फैंस ने उनके न्यू लुक की जमकर तारीफ की है। 

    यह भी पढ़ें: Ranveer Singh के न्यूड फोटोशूट से अनु अग्रवाल को याद आया अपना टॉपलेस सीन, बोलीं- मुझे बहुत गुस्सा आया था

    चर्चा में दीपिका पादुकोण का न्यू हेयरस्टाइल 

    व्हाइट और यलो कलर की लूज ड्रेस पहने दीपिका ने अपने न्यू हेयरस्टाइल को फ्लॉन्ट किया है। आगे से बालों के  थोड़े से फ्रिंजेस और पीछे से कर्ल्स कट देकर दीपिका ने अपने बालों को स्टाइल किया। एक्ट्रेस का ये नया लुक देख एक यूजर ने लिखा, 'अगर मैं रणवीर होता, तो अपना काम छोड़ अभी आपके पास आ गया होता।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Clarabelle Saldanha Hair Salon (@clarabellesaldanha)

    फैंस ने की तारीफ

    इसी तरह फैंस के कई और कमेंट आए हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दीपिका के बाल भी उन्हीं की तरह गॉर्जियस हैं।' एक ने कमेंट किया, 'रणवीर आपने किस भगवान से प्रार्थना की थी कि आपको ऐसी खूबसूरत और देवी जैसी बीवी मिली है।'

    दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्में

    दीपिका वैसे तो मैटरनिटी ब्रेक पर हैं। मगर ब्रेक पर जाने से पहले उन्होंने रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की कॉप यूनिवर्स फिल्म 'सिंघम अगेन' के लिए अपने हिस्से की शूटिंग पूरी की। फिल्म के इस दीवाली रिलीज होने की चर्चा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 11 साल पहले Shah Rukh Khan ने दीपिका पादुकोण को लेकर की थी ये भविष्यवाणी हुई सच, अनदेखा वीडियो वायरल