Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranveer Singh-Deepika Padukone: दीपिका से शादी में खटपट की अफवाहों के बीच बोले रणवीर- 'स्वीट सरप्राइज सबके लिए'

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Thu, 29 Sep 2022 04:45 PM (GMT+05:30)

    Ranveer Singh-Deepika Padukone Marriage बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक रणवीर-दीपिका की शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई दिनों से कयास लगाए जा रहे ...और पढ़ें

    File Photo of Ranveer Singh and Deepika Padukone
    File Photo of Ranveer Singh and Deepika Padukone

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ranveer Singh-Deepika Padukone Marriage बी टाउन के लवबर्ड्स कहे जाने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी इंडस्ट्री के हॉट कपल्स में गिनी जाती है। दोनों की ही मशहूर फैन फॉलोइंग है और इनकी जोड़ी को फैंस ऑनस्क्रीन देखना भी पसंद करते हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से यह चर्चा तेज है कि इनके बीच में सब कुछ ठीक नहीं है। इधर, दीपिका तबीयत खराब होने की वजह से हॉस्पिटलाइज हो गईं, उधर रणवीर ने कुछ प्रमोशनल फंक्शन्स अटेंड करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर भी दीपिका को लेकर रणवीर के कोई पोस्ट नहीं दिखे। इस बीच यह खबरें आने लगीं कि रणवीर और दीपिका की शादी टूटने के कगार पर है। तमाम कयासों के बीच इस रयूमर में कितनी सच्चाई है, इसका खुलासा खुद रणवीर सिंह ने किया है।

    दीपिका-रणवीर के बीच आई दरार!

    दरअसल, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर इंटरनेट पर ऐसी खबरें फैली हैं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। हमेशा अपने प्यार का गुणगान करने वाले इस कपल के रास्ते अलग हो सकते हैं। ऐसी खबरों से बाजार तब गर्माया जब एक यूजर ने ट्वीट किया, 'ब्रेकिंग! दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।' यहीं से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलग होने की अफवाहों को तूल मिली और देखते ही देखते यह खबर आग की तरह फैल गई। ट्वीट करने वाले का नाम उमेर संधु है। उनकी प्रोफाइल के मुताबिक, उमेर टॉप साउथ और हिंदी ओवरसीस फिल्म क्रिटिक हैं।

    क्या है सच्चाई?

    दीपिका-रणवीर के ब्रेकअप के बाद फैंस लगातार ट्वीट पर ट्वीट किए जा रहे हैं। उन्हें निराशा है कि कहीं उनकी फेवरेट जोड़ी वाकई में अलग न हो जाए। इस बीच रणवीर सिंह ने चुप्पी तोड़ते हुए दीपिका के साथ अपनी बॉन्डिंग की सच्चाई बताई है। एक कार्यक्रम से रणवीर सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं, 'टचवुड...हम मिले और 2012 में डेटिंग शुरू की...इसलिए 2022 में मुझे और दीपिका को 10 साल हो गए हैं। दीपिका के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है और उनकी काफी प्रशंसा करता हूं।'

    रणवीर ने भी बताया कि ऑडियंस के लिए एक अच्छा सरप्राइज आने वाला है। रणवीर ने क्लियर किया कि जल्द ही फैंस इस पति-पत्नी की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखेंगे। रणवीर ने दीपिका के लिए कहा, 'वह मेरे साथ हुई सबसे अच्छी चीजों में से एक है और मैं अपने जीवन में उसके लिए बहुत आभारी हूं।'

    वर्क फ्रंट की बात करें, दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान के साथ 'पठान' में नजर आएंगी, जबकि रणवीर सिंह फिल्म सर्कस में दिखेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Mahesh Babu Mother Death: रूला देगा सास के नाम नम्रता शिरोडकर का यह पोस्ट, महेश बाबू ने यूं दी मां को विदाई