Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deepika Padukone ने बच्चे के जन्म से पहले लिया गणपति का आशीर्वाद, रणवीर को देख यूजर्स बोले- बस एक ही दुआ है

    Updated: Fri, 06 Sep 2024 06:25 PM (IST)

    दीपिका पादुकोण के मां बनने का इंतजार जितनी बेताबी से उनके परिवार वाले कर रहे हैं उतना ही उनके फैंस को भी है। एक्ट्रेस भी अपने प्रेग्नेंसी पीरियड के खू ...और पढ़ें

    दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह पहुंचें सिद्धिविनायक/ फोटो- Instagram
    दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह पहुंचें सिद्धिविनायक/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं दीपिका पादुकोण
    2. रणवीर सिंह भी पत्नी की केयर करते आए नजर
    3. गणेश चतुर्थी के मौके पर बप्पा से मांगी दुआ

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जल्द ही अपनी जिंदगी के एक नए फेज में कदम रखने वाली हैं। पद्मावत एक्ट्रेस और उनके पति रणवीर सिंह उस महीने में ही अपनी पहली संतान का स्वागत करने वाले हैं, जिस महीने में गणपति बप्पा आने वाले हैं।

    अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रहीं दीपिका पादुकोण ने कुछ दिनों पहले अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। उनका बेबी बंप देखने के बाद कुछ यूजर्स ये भी अंदाजा लगा रहे थे कि एक्ट्रेस ट्विन्स को जन्म देंगी।

    अब हाल ही में गणेश चतुर्थी के खास मौके पर दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह के साथ जाकर उनका आशीर्वाद लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह पहुंचे मंदिर

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह किसी भी बड़े दिन से पहले गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने जरूर जाते हैं। 6 सितंबर से गणेश चतुर्थी शुरू हो गई है, जहां 9 दिनों तक बप्पा की खूब सेवा की जाएगी। इस मौके पर कई सितारे भी अपने घर में बप्पा को विराजमान करेंगे। दीपिका पादुकोण भी गणेश चतुर्थी पर पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं।

    यह भी पढ़ें: Deepika Padukone के मैटरनिटी फोटोशूट पर दिल हारे विन डीजल, एक्ट्रेस की स्टनिंग तस्वीरों पर यू लुटाया प्यार

    उनकी इस वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस दौरान दीपिका ग्रीन और गोल्डन रंग की सिंपल साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लगीं, वहीं रणवीर सिंह भी ऑफ व्हाइट रंग के कुर्ते-पायजामे में डैशिंग लग रहे थे। दोनों ने अपने फैंस को ग्रीट भी किया।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

    इस वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहा है। कई यूजर्स ने तो तक कमेंट किया कि लड़की हो या लड़का हो, बस दुआ है कि रणवीर सिंह जैसा फैशन न हो। एक यूजर ने लिखा, "बस जो भी हो, उनका फैशन रणवीर सिंह वाला ना हो"।

    दूसरे यूजर ने लिखा, "दीपवीर कितने प्यारे लग रहे हैं साथ में"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "रणवीर सिंह बहुत ही केयरिंग हसबैंड है"। कई यूजर्स सोशल मीडिया पर दीपिका को आराम करने की सलाह भी दे रहे हैं। दीपिका पादुकोण इस महीने के मिड में ही अपने बेबी का स्वागत कर सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan से बातचीत करते हुए किसी बात से नाखुश नजर आईं दीपिका पादुकोण, मुंह बनाते हुए वीडियो वायरल