Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंडस्ट्री में आने के बाद Deepika Padukone की आवाज का उड़ता था मजाक, अब मेटा एआई के जरिये रचा इतिहास

    Updated: Sun, 09 Nov 2025 11:47 AM (IST)

    दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इंडस्ट्री के सबसे जाने-माने चेहरों में से एक हैं, जिन्होंने पिछले एक दशक में बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई। हाल ...और पढ़ें

    दीपिका पादुकोण बनीं एआई की आवाज (फोटो-इंस्टाग्राम)

    दीपिका पादुकोण बनीं एआई की आवाज (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जो चीजें लोगों को कमजोरियां लगती हों, अगर उसे अपनी ताकत बना लिया जाए, तो माहौल बदल सकता है। ऐसा ही कुछ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने लिए किया है। पिछले दिनों खबरें आई थीं कि दीपिका मेटा एआई (फेसबुक के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक) की आवाज बन गई हैं। उनकी आवाज कई देशों में गूंजेगी। अब दीपिका ने एक कार्यक्रम में बताया कि एक दौर था, जब उनकी आवाज का मजाक बनाया जाता था।

    मेरे लहज़े का मजाक उड़ता था - दीपिका

    इस मामले पर बात करते हुए दीपिका ने कहा कि जब मैंने इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब मेरी आवाज, बात करने के लहजे का मजाक उड़ाया जाता था और अब अचानक मैं मेटा एआई की आवाज बन गई हूं। मैंने आवाज को हमेशा अपनाया है, शायद यही कारण है कि ऐसा हुआ।

    यह भी पढ़ें- '14 घंटे का काम 8 घंटे में...', Deepika Padukone के शिफ्ट डिमांड डिबेट पर क्या बोलीं Sonakshi Sinha

    Deepika (13)

    एआई क्या नहीं कर सकता कॉपी?

    एआई इन दिनों खासा चर्चा में बना हुआ है। यह कई लोगों की नौकरी पर खतरा बन सकता है। इस पर आगे दीपिका कहती हैं कि मुझे लगता है कि एक चीज जिसे यह एआई कभी नहीं बदल सकता, वह है इंसानी भावनाएं। यही एक जगह है, जहां एआई की पहुंच नहीं होगी या वह इंसानों जैसा नहीं बन पाएगा। इंसानी भावनाओं और एक कलाकार के अभिनय की जगह वह नहीं ले सकता है, क्योंकि आप एआई में आत्मा नहीं डाल सकते हैं।

    दीपिका के लिए यह कदम सिनेमा से आगे बढ़कर डिजिटल नवाचार की दुनिया में उनके प्रभाव को फैलाता है। यह उनके बुद्धिमान व प्रभावशाली करियर का मील का पत्थर है। दीपिका ने शाह रुख खान के साथ ओम शांति ओम से बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरुआत की थी। फराह खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Thamma के डायरेक्टर का दीपिका पादुकोण पर ताना? कहा- 'रश्मिका तो 12 घंटे काम करती हैं'