Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मां बनने के बाद Deepika Padukone की जिंदगी में आए ये बदलाव, बताया कैसा बर्ताव करती है बेटी, शेयर किया ये वीडियो

    Updated: Mon, 23 Sep 2024 06:18 PM (GMT+05:30)

    दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह अब दो से तीन हो गए हैं। कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस ने एक क्यूट सी बेटी को जन्म दिया जिसके बाद वह अपना सा ...और पढ़ें

    बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
    बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 8 सितंबर को दीपिका ने दिया बेटी को जन्म
    2. दिवाली पर रिलीज होगी दीपिका की अपकमिंग फिल्म
    3. दीपिका ने शेयर किया नया वीडियो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) कुछ दिन पहले ही एक बेटी के माता पिता बने। 8 सितंबर को उनके घर पर बेटी का जन्म हुआ। दीपिका ने जब से बेबी गर्ल को जन्म दिया है, तब से ही फैंस उनकी नन्ही परी की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। इस बीच दीपिका ने एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी मदरहुड लाइफ की झलक दिखाई है।

    दीपिका की प्रेग्नेंसी से पहले रणवीर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह चाहते हैं कि जब भी उनका बच्चा हो, तो वह बेटी हो और दीपिका की तरह दिखती हो। 8 सितंबर को रणवीर की ये विश पूरी हुई, जब उनके घर लक्ष्मी का जन्म हुआ। वहीं, डिलीवरी के एक हफ्ते बाद दीपिका को अस्पताल से डिसचार्ज किया गया, जिसमें वह अपनी बेबी गर्ल को गोद में लिए नजर आई थीं। वहीं, अब उन्होंने एक नया वीडियो पोस्ट किया है।

    दीपिका ने शेयर किया ये वीडियो

    दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी किस तरह बदल गई है। वीडियो में एक महिला दिखाती है कि जब एक मां न्यूबोर्न की तरह खाना शुरू कर दें, तो यह कितना अजीब लगेगा। क्लिप में यह भी दिखाया गया है कि बच्चे भूखे होंगे, लेकिन कभी-कभी दूध पिलाते समय आप सो भी जाया करेंगे। 

    मां बनने के बाद कितनी बदली दीपिका की जिंदगी?

    इसके पहले दीपिका ने बेटी के जन्म के बाद अपना इंस्टा बायो भी बदल दिया था। उन्होंने लिखा था ''फीड.बर्प.स्लीप.रिपीट.''

    दीपिका की अपकमिंग फिल्म

    दीपिका पादुकोण वैसे तो मार्च 2025 तक मैटरनिटी लीव पर हैं, लेकिन मां बनने का बाद इस दिवाली उनकी फिल्म 'सिंघम अगेन' रिलीज होगी। इस मूवी में वह कॉप के रोल में दिखेंगी।

    यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट; जानिए कीमत और लोकेशन समेत पूरी डिटेल

    खबरें और भी