Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deepika Padukone ने शेयर की अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर, पति Ranveer Singh ने दिया था खास सरप्राइज

    Updated: Sun, 07 Jan 2024 03:50 PM (IST)

    Deepika Padukone Birthday Photo दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने हाल ही में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके पर एक्ट्रेस को पति रणवीर स ...और पढ़ें

    दीपिका पादुकोण का जन्मदिन सेलिब्रेशन (Photo Instagram)
    दीपिका पादुकोण का जन्मदिन सेलिब्रेशन (Photo Instagram)

    HighLights

    1. दीपिका पादुकोण ने शेयर की बर्थडे फोटो
    2. पति रणवीर सिंह ने दिया खास सरप्राइज
    3. जल्द ‘फाइटर’ में नजर आएगी एक्ट्रेस

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Deepika Padukone Birthday Photo: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) 5 जनवरी को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस ने इस खास दिन पर अपने पार्टनर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ सेलिब्रेट किया।

    सोशल मीडिया पर इस कपल की वीडियो सामने आई थी। जहां दोनों को डिनर डेट पर साथ देखा गया था। अब जन्मदिन के दो दिन बाद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की एक झलक शेयर की है।

    यह भी पढे़ें- Deepika Padukone ने इस तरह की अपने नए साल की शुरुआत, एक्ट्रेस ने शेयर की 2024 की पहली झलक

    दीपिका पादुकोण बर्थडे सेलिब्रेशन

    दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को भले ही दो दिन का वक्त बीत चुका हो, लेकिन चर्चा अभी भी जारी है। एक्ट्रेस ने दो दिन बाद यानी 7 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे केक की फोटो शेयर की है। फोटो में देख सकते हैं चॉकलेट केक नजर आ रहा है, जिस पर बेहद खूबसूरती से लिखा हुआ है 'हैप्पी बर्थडे बेबी'।

    इतना ही नहीं केक पर डीपी नाम की मोमबत्तियां भी लगी नजर आ रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये केक रणवीर सिंह की तरफ से दीपिका के लिए सरप्राइज रहा होगा।

    एक्ट्रेस ने फैंस को कहा शुक्रिया

    इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन के प्यार के लिए आप सभी को धन्यवाद”। इस पोस्ट पर एक्ट्रेस के फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी है। कई इंडस्ट्री के लोगों ने भी मस्तानी को विश किया है।

    दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म

    यह भी पढ़ें- Deepika Padukone Net Worth: कमाई के मामले में कई स्टार्स से आगे हैं दीपिका, करोड़ों के बिजनेस की हैं मालकिन

    दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आएगी। पहली बार फिल्म ऋतिक रोशन संग उनकी जोड़ी नजर आएगी। ये फिल्म 25 जनवरी, 2024 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा दीपिका डायरेक्टर रोहित शेट्टी की ‘सिंघम 3’ और नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898 एडी’ में भी नजर आएंगी।