Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Deepika Padukone ने फैंस को दिखाई प्यारी दुआ की एक झलक, मौसी अनीषा ने धोखे से रिवील कर दिया घर का नाम

    Updated: Thu, 23 Oct 2025 05:10 PM (IST)

    दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह ने दुआ का चेहरा फैमिली को दिखाया। मैरूनकलर के कपड़ों में दो चोटी वाली दुआ की दिल को छू लेने वाली ये तस ...और पढ़ें

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ दुआ (फोटो-इंस्टाग्राम)

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ दुआ (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो दीपिका पादुकोण  (Deepika Padukone) ने उन्हें दीपावली के मौके पर दिया। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी दुआ की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। ये खूबसूरत पारिवारिक तस्वीरें आते ही इंटरनेट पर छा गईं।

    एक्ट्रेस ने शेयर की दीपावली पूजा की फोटोज

    सब्यसाची के मैचिंग आउटफिट्स पहने तीनों बिल्कुल किसी एक सपने के जैसे लग रहे थे। दीपिका और दुआ ने पारंपरिक गहनों से सजे मैरून कुर्ते में ट्विनिंग की, जबकि रणवीर ने सनग्लासेस और लेयर्ड एक्सेसरीज के साथ सफेद रंग का आउटफिट पहना हुआ था। दिल को छू लेने वाली तस्वीरों में परिवार दीवाली की पूजा करते हुए भी नजर आ रहा है, जिसमें नन्ही दुआ अपनी मां की गोद में बैठी हैं, उनकी छोटी सी बिंदी और दो चोटी सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं।

    deepikapadukone_1761061735_3748379972676097402_572299277

    यह भी पढ़ें- Deepika Padukone और रणवीर सिंह ने दिखाई बेटी की पहली झलक, क्यूटनेस में राहा कपूर को भी टक्कर देती हैं दुआ सिंह

    ये फोटोज शेयर करते हुए दीपिका ने बहुत ही सिंपल मैसेज लिखा- सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। पोस्ट सेकेंडों में वायरल हो गई और इस पर आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ ने प्यारे-प्यारे कमेंट किए।

    मौसी ने रिवील किया घर का नाम

    लेकिन सबसे प्यारा पल दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण का था। अनीशा ने अपने कमेंट में दुआ के निकनेम (प्यार से बुलाया जाने वाला नाम) का खुलासा किया। जिनके प्यार भरे कमेंट ने दुआ के प्यारे से निकनेम का खुलासा किया। उन्होंने लिखा, "मेरे दिल छोटा सा टुकड़ा, मेरी टिंगू," ये प्यारा सा शब्द सुनकर फैंस का दिल पिघल गया। फैन्स दुआ का नाम सुनकर अपने इमोशन्स कंट्रोल नहीं कर पा रहे।

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी की थी। दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर, 2024 को दुआ का स्वागत किया।

    यह भी पढ़ें- क्या Deepika Padukone की बेटी दुआ की है जुड़वा बहन? कपल ने शेयर की एक जैसी फोटो

    खबरें और भी