Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deepika Padukone Pics: वायरल ट्रेंड के बीच दीपिका पादुकोण ने बिखेरा हुस्न का जलवा, सामने आईं लेटेस्ट किलर फोटो

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Tue, 31 Oct 2023 09:12 PM (IST)

    Deepika Padukone Latest Pics बी टाउन की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। मौजूदा समय में सोशल मीडिया ट्रेंड सो ब्यूटीफु ...और पढ़ें

    दीपिका पादुकोण ने शेयर कीं लेटेस्ट फोटो (Photo Credit-Deepika Padukone Instagram)
    दीपिका पादुकोण ने शेयर कीं लेटेस्ट फोटो (Photo Credit-Deepika Padukone Instagram)

    HighLights

    1. सामने आईं दीपिका पादुकोण की लेटेस्ट फोटो
    2. किलर लुक से दीपिका ने ढहाया कहर
    3. कमाल हैं दीपिका की ये फोटो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Deepika Padukone Shares Latest Pics: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस के बारे में चर्चा की जाए तो उसमें दीपिका पादुकोण का नाम जरूर शामिल होगा। अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए दीपिका काफी जानी जाती हैं।

    हाल ही में सोशल मीडिया ट्रेंड सो ब्यूटीफुल पर वीडियो बनाकार अदाकारा ने जमकर लाइमलाइट बटोरी है। इस बीच अब दीपिका पादुकोण ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। जिनमें दीपिका बला की खूबसूरत लग रही हैं।

    दीपिका पादुकोण की लेटेस्ट तस्वीरें हैं कमाल

    हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा दीपिका पादुकोण हाल ही में फिल्म निर्माता करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 8 में नजर आई थीं। इस दौरान दीपिका के साथ उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह भी मौजूद रहे। हालांकि शो के दौरान एक्ट्रेस ने कुछ ऐसे खुलासे किए जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।

    लेकिन दीपिका पादुकोण को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है और अब अदाकारा ने लेटेस्ट फोटोशूट करा डाला है, जिसकी तस्वीरों को एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इन फोटो में आप देख सकते हैं कि दीपिका लोंग बूट वनपीस साइट स्लिट ड्रेस में नजर आ रही हैं।

    इन फोटो में दीपिका का लुक बेहद कमाल और लाजवाब लग रहा है, जिस पर से आप अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। दीपिका पादुकोण के गॉर्जियस लुक का अंदाजा इन लेटेस्ट तस्वीरों के जरिए आसानी से लगाया जा सकता है। आलम ये है कि दीपिका पादुकोण की ये फोटो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

    'फाइटर' में दिखेंगी दीपिका

    गौर करें दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की तरफ तो आने वाले समय में एक्ट्रेस ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' में नजर आएंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन शाह रुख खान की ब्लॉकबस्टर 'पठान' के निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। अगले साल 25 जनवरी को दीपिका की ये मूवी बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- रणवीर संग सगाई के बाद इस एक्टर संग बच्चे चाहती थीं Deepika Padukone, वीडियो में कही थी अपने दिल की बात