विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सनी देओल के परिवार संग जुड़ने जा रहा Deepika Padukone की बहन का रिश्ता? किस पर आया अनीशा का दिल

Published: Sat, 29 Nov 2025 05:34 PM (IST)

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की बहन अनीषा पादुकोण जल्द ही शादी करने वाली हैं। इस शादी से पादुकोण परिवार का ...और पढ़ें

बहन अनीशा के साथ दीपिका पादुकोण (फोटो-इंस्टाग्राम)

बहन अनीशा के साथ दीपिका पादुकोण (फोटो-इंस्टाग्राम)

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। पादुकोण परिवार में शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की छोटी बहन और एथलीट अनीषा पादुकोण बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। कई रिपोर्टों के अनुसार, अनीषा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन आचार्य से शादी करने वाली हैं।

शादी की तारीख की ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है लेकिन अंदर ही अंदर तैयारियां चल रही हैं। क्या आपको मालूम है कि इस रिश्ते के साथ ही अनीशा देओल परिवार की रिश्तेदार भी बन जाएंगे। कैसे? ये हम आपको बताते हैं।

रणवीर सिंह की साली हैं अनीशा?

कथित तौर पर, अनीषा के बॉयफ्रेंड रोहन आचार्य दिग्गज फिल्म निर्माता बिमल रॉय के परपोते हैं। वह अभिनेता सनी देओल की बहू दृशा आचार्य के भाई भी हैं। अनीषा और रोहन की शादी के बाद, पादुकोण परिवार देओल परिवार का करीबी रिश्तेदार बन जाएगा। डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह ने अपनी साली अनीशा के लिए ये पार्टनर ढूंढ़ा है। रणवीर के माता-पिता रोहन के पिता सुमित आचार्य के बहुत करीब हैं और परिवार और दोस्तों के साथ बार-बार होने वाली मुलाकातों ने कथित तौर पर रोहन और अनीशा के बीच एक रिश्ता बनाया।

यह भी पढ़ें- फिर बड़े पर्दे पर रोमांस फरमाएंगे Ranbir-Deepika, एक्ट्रेस ने दिया बड़ा हिंट?

कौन हैं रोहन आचार्य?

दुबई में रहने वाले रोहन वर्तमान में ब्लूग्राउंड में पार्टनर और सर्विस एक्जीक्यूटिव हैं। रोहन की मां, चिम्मू आचार्य दिवंगत फिल्म निर्माता बासु भट्टाचार्य और रिंकी रॉय भट्टाचार्य की बेटी हैं। वहीं दीपिका और अनीषा पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण और उज्जला पादुकोण की बेटियां हैं। अनीषा अपने माता-पिता के साथ बेंगलुरु में रहती हैं और एक प्रोफेशनल गोल्फ प्लेयर हैं। 34 वर्षीय अनीषा अपनी बहन दीपिका पादुकोण द्वारा स्थापित लिव लव लाफ फाउंडेशन की सीईओ भी हैं।

यह भी पढ़ें- रणवीर नहीं दीपिका को पड़ी Ranbir की जरुरत, क्या 'सांवरिया' के भरोसे है अब 'मस्तानी' का करियर?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।