Brahmastra 2 में हुई Ranbir Kapoor की एक्स की एंट्री, आलिया भट्ट के साथ निभाएंगी ये धांसू रोल
निर्देशक अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र 2' में रणबीर कपूर की एक्स की एंट्री हो चुकी है। वह आलिया और रणबीर के साथ एक दमदार रोल निभाती नजर आएंगी।
-1787220975651_m.webp)
ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2022 में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की एक फिल्म आई थी नाम था 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन – शिवा'। वहीं जल्द ही इसका दूसरा पार्ट आने वाला है जिसको लेकर धीरे-धीरे अपडेट सामने आ रहे हैं।
डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने 'ब्रह्मास्त्र 2' (Brahmastra 2) पर काम शुरू कर दिया है। वहीं ताजा जानकारी के अनुसार इसमें रणबीर और आलिया के साथ दीपिका पादुकोण को भी कास्ट करने की बात सामने आ रही है।
-1787221527992.webp)
रणबीर इन दिनों नितेश तिवारी की रामायण पार्ट 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसे पूरा करते ही वो बहुत जल्द ब्रह्मास्त्र 2 पर काम शुरू कर देंगे। दीपिका पादुकोण ब्रह्मास्त्र के सीक्वल में अमृता का रोल निभा सकती हैं।
क्या किरदार निभाएंगी दीपिका पादुकोण?
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अयान और उनकी टीम चाहती है कि दीपिका 'अस्त्रावर्स' के अगले चैप्टर में 'अमृता' का अहम किरदार निभाएं। कहा जा रहा है कि इस रोल के लिए एक ऐसी एक्ट्रेस की जरूरत है जो स्क्रीन पर अपनी मजबूत मौजूदगी दिखा सके। मेकर्स अभी फिल्म की स्क्रिप्ट और दूसरी तैयारियों पर काम कर रहे हैं।
-1787221456729.webp)
कब से शुरू होगी शूटिंग?
रणबीर कपूर नितेश तिवारी की रामायण पार्ट 2 की शूटिंग जनवरी 2027 तक खत्म कर सकते हैं। एक छोटे से गैप के बाद एक्टर ब्रह्मास्त्र 2 की शूटिंग अप्रैल 2027 से शुरु कर सकते हैं।
अगर दीपिका ब्रह्मास्त्र फाइनल करती हैं तो दर्शकों को साथ में एक इंटरेस्टिंग कास्ट देखने को मिलेगी। इसमें रणबीर कपूर शिवा और आलिया भट्ट ईशा के रोल को दोहराते नजर आएंगे। ब्रह्मास्त्र का पहला पार्ट साल 2022 में आया था।
