विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anant-Radhika Engagement: पार्टी में अनकंफर्टेबल नजर आईं दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह ने ऐसे संभाला

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Fri, 20 Jan 2023 11:09 AM (IST)

रणवीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार ‘सर्कस’ में नजर आए थे। इन दिनों करण जौहर की ...और पढ़ें

Photo Credit : Deepika Padukone Ranveer Singh Photo From voompla
Photo Credit : Deepika Padukone Ranveer Singh Photo From voompla

नई दिल्ली, जेएनएन। Anant Ambani - Radhika Merchant Engagement: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की इंगेजमेंट सेरेमनी इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी एक बार फिर से सास-ससुर बनने वाले हैं। अंबानी हाउस में इस वक्त सुर्खियों का माहौल है। कल यानी गुरुवार को अनंत और राधिका की सगाई अंबानी हाउस यानी एंटीलिया में पूरी हुई। दोनों की सगाई की रस्में गुजराती और हिंदू रस्मों को निभाई गई।

अनंत और राधिका की सगाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सगाई में बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे, लेकिन पार्टी में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। पार्टी में दीपिका अपनी साड़ी की वजह से काफी अनकंफर्टेबल (Uncomfortable) नजर आईं।

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

पार्टी में इस लुक में नजर आईं दीपिका और रणवीर

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई पार्टी में दीपिका पादुकोण ने हैवी कढ़ाई वाले ब्लाउज के साथ रेड एंड गोल्डन कलर की खूबसूरत सी साड़ी पहनी थी। इसके साथ दीपिका ने गले में डायमंड का हैवी नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स पहली ​थी। साथ ही बालों को पूरा कवर करते हुए दीपिका ने बन बनाया हुआ है। वहीं, रणवीर​ सिंह के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर का का शाइनी कुर्ता और पैंट कैरी किया है। इस ड्रेस में वो बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। कपल का रॉयल लुक देखकर फैंस भी उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)

साड़ी में अनकंफर्टेबल दिखीं दीपिका

दीपवीर के सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि दीपिका पार्टी में पहुंचते ही अपनी साड़ी को लेकर थोड़ी अनकंफर्टेबल नजर आ रही हैं। पत्नी को परेशान देख रणवीर सिंह उनसे पूछते और दीपिका की साड़ी की तरफ देखते नजर आ रहे हैं। इसके बाद दीपिका ने खुद ही अपनी साड़ी को संभाला और पार्टी में शामिल हुईं।