Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Deepika Padukone: दीपिका की वो 7 फिल्में, जिनका दर्शकों को है इंतजार, एक में निभा रहीं पुलिस वाली का किरदार

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Sat, 05 Aug 2023 07:56 PM (IST)

    Deepika Padukone upcoming movies फिल्म ओम शान्ति ओम से डेब्यू करने वाली शानदार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की गिनती आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती है ...और पढ़ें

    Deepika Padukone upcoming movies. Photo- Mid day
    Deepika Padukone upcoming movies. Photo- Mid day

    नई दिल्ली, जेएनएन। Deepika Padukone upcoming movies: ओम शांति ओम से डेब्यू करने वाली दीपिका आज अपने चाहने वालों के दिलों पर राज कर रही हैं। दीपिका ने अभी तक पद्मावत, बाजीराव मस्तानी, ये जवानी है दीवानी, गोलियों की रासलीला राम लीला समेत कई सुपरहिट फिल्मों में जबरदस्त रोल निभाए हैं। वो उन एक्ट्रेसेज में शामिल हैं, जिन्हें देखने दर्शक सिनेमाघरों में पहुंचते हैं।

    दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्मों में सिंघम 3, एस एस राजमौली की अनटाइटल्ड फिल्म, ब्रह्मास्त्र 2, जवान, द इंटर्न, फाइटर, प्रोजेक्ट के शामिल हैं। आइए जानते हैं एक्ट्रेस की ये फिल्में कब होंगी रिलीज और क्या हैं दीपिका के किरदार। 

    जवान

    शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'जवान' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के ट्रेलर में दीपिका का रोल काफी धाकड़ नजर आया। जवान 7 सितंबर 2023 के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। 

    सिंघम 3 

    फिल्म सिंघम 3 में दीपिका की कास्टिंग की पुष्टि करते हुए  रोहित ने कहा था- हम सिंघम बना रहे हैं। हर कोई मुझसे पूछ रहा था कि मेरी स्टोरी में महिला पुलिसकर्मी कौन है तो आज मैं पुष्टि करता हूं कि दीपिका पादुकोण सिंघम 3 में महिला सिंघम का रोल निभाएंगी। हर कोई दीपिका को पुलिस वाली का रोल निभाते हुए देखने के लिए एक्साइटेड है। सिंघम 3 की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है।

    खबरें और भी

    एस एस राजामौली-अनटाइटल्ड फिल्म

    एस एस राजामौली की हर फिल्म सुर्खियों में बनी रहती है। इस फिल्म में तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू के साथ  दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। निर्माता फिल्म को 2025 के आस-पास रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। 

    ब्रह्मास्त्र 2 

    टैलेंटेड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 : देव' में नजर आएंगी। सूत्रों के मुताबिक दीपिका इसमें रणबीर कपूर की मां का किरदार निभाएंगी। यह फिल्म दिसंबर 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

    कल्कि 2898 एडी

    डायरेक्टर नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2098 एडी में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण। फिल्म में दीपिका बाहुबली फेम एक्टर प्रभास के अपोजिट नजर आने वाली हैं। फिल्म की रिलीज 12 जनवरी 2024 फिक्स हुई है। 

    द इंटर्न 

    इस फिल्म को अमित रवीन्द्रनाथ शर्मा डायरेक्ट करेंगे। बता दें हॉलीवुड फिल्म 'द इंटर्न' का रीमेक है। इसमें अमिताभ बच्चन के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। अमिताभ से पहले इस फिल्म को ऋषि कपूर करने वाले थे, लेकिन अचानक उनके निधन के बाद इस फिल्म को अमिताभ बच्चन कर रहे हैं। 

    फाइटर 

    फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म फाइटर को डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की रिलीज डेट 25 जनवरी 2024 तय हुई है। एक बार फिर एक्शन करती दिखेंगी दीपिका पादुकोण।