Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या ऋषभ रिखीराम के म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान प्रेग्नेंट थीं Deepika Padukone? दुपट्टे से बेबी बंप छुपाती आईं नजर

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 04:47 PM (IST)

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अक्षय तृतीया पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। 19 अप्रैल को उन्होंने बेटी दुआ की तस्वीर साझा कर यह खुशखबरी दी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अक्षय तृतीया के मौके पर रणवीर सिंह के साथ अपने दूसरे बच्चे की घोषणा की। कपल ने इस तरह अपने फैंस को सरप्राइज दिया।

    कपल ने 19 अप्रैल को बेटी दुआ पादुकोण की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए सेकेंड प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। फोटो में दुआ हाथों में प्रेग्नेंसी किट पकड़े हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ दीपिका ने नजर ना लगने वाले दो इमोजी बनाए हैं।

    यह भी पढ़ें- दूसरी बार मम्मी-पापा बनने जा रहे Deepika Padukone और Ranveer Singh, बेटी दुआ के हाथों दी गुडन्यूज

    20 मार्च को कंसर्ट में गई थीं दीपिका

    इस अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस ये अंदाजा लगाने लगे कि दीपिका जब 20 मार्च को मुंबई में सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा के संगीत कार्यक्रम में रणवीर की मां अंजू भवनानी और बहन रितिका भवनानी के साथ शामिल हुईं थीं उस समय वो प्रेग्नेंट थीं।

    कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ध्यान दिया कि एक्ट्रेस फंक्शन से बाहर निकलते समय अपना पेट बार-बार दुपट्टे से ढकती हुई नजर आ रही थीं।हालांकि, अभिनेत्री ने उस समय सार्वजनिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की थी। कार्यक्रम में,उन्हें गुलजार कॉउचर की हीना कोचर द्वारा डिज़ाइन किए गए एक सुंदर अजरखा कुर्ता सेट में देखा गया। एथनिक ड्रेस में दीपिका काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं।

    इसके बाद दीपिका को रणवीर से साथ एक व्हाइट कलर की टीशर्ट और बैगी पैंट्स में रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। हालांकि इससे भी ये पुष्टि नहीं होती कि एक्ट्रेस उस दौरान प्रेग्नेंट थीं।

    दीपिका की आने वाली फिल्में?

    दीपिका बहुत जल्द शाह रुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में एक बार फिर साथ नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस साल 2024 में अपनी बेटी दुआ के जन्म के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अभय वर्मा, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी और जयदीप अहलावत भी मुख्य भूमिका में हैं।

    यह भी पढ़ें- 'मुझे तीन बच्चे चाहिए...' जब Deepika Padukone ने बताई थी अपने मन की बात, रणवीर सिंह को चाहिए थी बेटी

    खबरें और भी