यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Deepika Padukone Birthday: शाह रुख के बाद इन स्टार्स संग इश्क फरमाएंगी दीपिका, ये हैं एक्ट्रेस की आने वाली फिल्में
Happy Birthday Deepika Padukone बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज 5 जनवरी को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनके चाहने वाले ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Deepika Padukone Upcoming Movies: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बी टाउन की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। दीपिका आज 5 जनवरी को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 'ओम शांति ओम' से अपना डेब्यू किया। बीता साल 2023 उनके करियर के लिए काफी अच्छा रहा।
साल 2023 में उन्होंने शाह रुख खान संग 'पठान' और 'जवान' में काम किया था। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं। 'फाइटर' समेत उनकी कई और फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिनमें वह जल्द नजर आने वाली हैं। चलिए जानते हैं दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्मों के बारे में।
फाइटर
इसी महीने 25 जनवरी को दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। 'फाइटर' डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी है। मूवी में दीपिका एक्शन के साथ-साथ ऋतिक संग रोमांस करते हुए भी दिख सकती हैं।

सिंघम अगेन
'फाइटर' के बाद एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' में दिखाई देंगी। इस मूवी में वह 'लेडी सिंघम' बनकर तहलका मचाते हुए नजर आएंगी। दीपिका के फैंस उनको पुलिस वाली का रोल निभाते हुए देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। यह मूवी 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी।
खबरें और भी

कल्कि 2898 एडी
डायरेक्टर नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में भी दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। फिल्म में दीपिका बाहुबली फेम एक्टर प्रभास के साथ दिखाई देंगी। यह मूवी इसी साल अप्रैल में रिलीज हो सकती है।
ब्रह्मास्त्र 2
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट वन हर किसी को पसंद आई थी। अब फैंस इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर की मां का किरदार निभाते हुए नजर आ सकती हैं। फिलहाल, इसकी रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है।