विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जल्द होने वाली है शादी, मगर दिल्ली ने किया प्रियंका चोपड़ा का यह हाल

By Shikha SharmaEdited By:
Updated: Wed, 14 Nov 2018 10:36 AM (IST)

खैर, हम तो यही चाहते हैं कि प्रियंका को दिल्ली से कोई तकलीफ ना हो और वो बिलकुल स्वस्थ होकर यहां से निकले और अपनी शादी की तैयारियां करें।

जल्द होने वाली है शादी, मगर दिल्ली ने किया प्रियंका चोपड़ा का यह हाल
जल्द होने वाली है शादी, मगर दिल्ली ने किया प्रियंका चोपड़ा का यह हाल

मुंबई। बॉलीवुड में शादी अक सीज़न शुरू हो गया है और रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बाद अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी की तैयारियां भी शुरू होने वाली हैं। हाल ही में दोनों ने बैचेलर पार्टी भी की थी जिसकी तस्वीरें इन्टरनेट पर वायरल हो रही हैं। लेकिन, शादी से पहले प्रियंका का हो गया है बुरा हाल और इसकी वजह है देश की राजधानी दिल्ली।

जी हां, दिल्ली ने देसी गर्ल प्रियंका की हालत कुछ ऐसी कर दी है कि उन्हें मास्क पहनना पड़ रहा है। दरअसल, प्रियंका कुछ घंटो पहले ही दिल्ली आई हैं और यहां की प्रदूषित हवा से बचने के लिए उन्होंने पहना है यह मास्क। बता दें कि प्रियंका यहां फ़रहान अख्तर के साथ अपने प्रोडक्शन तले बनने वाली फ़िल्म 'द स्काय इस पिंक' की स्क्रिप्ट रीडिंग के लिए आई हैं। फ़रहान ने अपने सोशल अकाउंट पर प्रियंका के साथ अपनी यह तस्वीर शेयर की है जहां दोनों मास्क पहने फ़िल्म के रीडिंग सेशन को पूरा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: तैमूर और इनाया के बाद अब मिलिए एक और सुपर क्यूट स्टार किड से, नाम है ज़ैन कपूर

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Masking our emotions in the Delhi air. @priyankachopra your pose is just ✅ #bts #prescenereading #theskyispink

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar) on

प्रियंका ने कुछ घंटो पहले अपने इन्स्टा पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो सन-ग्लासेज़ लगाए किसी गार्डन में बैठी हैं और धुप की सुहानी किरणों का मज़ा ले रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा था, 'The sun and I.. Delhi here we go.. #theskyispink' शायद प्रियंका ने सोचा होगा कि दिल्ली उनका स्वागत इस खूबसूरत धुप के साथ करेगी मगर, हुआ तो कुछ और ही!

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The sun and I.. Delhi here we go.. #theskyispink

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

खैर, हम तो यही चाहते हैं कि प्रियंका को दिल्ली से कोई तकलीफ ना हो और वो बिलकुल स्वस्थ होकर यहां से निकले और अपनी शादी की तैयारियां करें। कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक अगले महीने दिसम्बर के पहले सप्ताह में शादी करेंगे हालांकि, उनकी शादी की तारीख़ अब तक सामने नहीं आई है। प्रियंका की इस फ़िल्म 'द स्काय इस पिंक' में 'दंगल' फेम ज़ायरा वसीम भी उनके साथ मुख्य किरदार में होंगी। इसके अलावा प्रियंका सलमान ख़ान के साथ फ़िल्म 'भारत' में भी नज़र आने वाली थीं मगर अंत समय में उन्होंने यह फ़िल्म करने इनकार कर दिया था और अब उन्हें रिप्लेस किया है कटरीना कैफ ने।

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी के जाने के बाद पहला जन्मदिन कुछ ऐसे मनाया बोनी कपूर ने, बच्चों ने की पूरी तैयारी