यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gadar 2 Success Party: 'सलमान' से लेकर 'कियारा' तक, ‘गदर 2’ की सक्सेस पार्टी में नजर आए ये सेलेब्स
Gadar 2 Success Party गदर 2 की बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई के बाद सनी देओल ने इसकी खुशी में ...और पढ़ें

HighLights
- सनी देओल ने रखी 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी।
- सक्सेस पार्टी में लगा बॉलीवुड हस्तियों का जमावड़ा।
- शिल्पा से लेकर सलमान तक आए नजर।
नई दिल्ली, जेएनएन। Gadar 2 Success Party: सनी देओल (Dunny Deol) की फिल्म 'गदर 2' (Gadar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही सारे रिकॉर्ड तोड़ कमाई से धमाल मचा दिया। फिल्म की अच्छी सफलता से एक्टर्स से लेकर मेकर्स तक हर कोई काफी खुश हैं।
फिल्म की सफलता को देखते हुए सनी देओल ने मुंबई में 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी रखी। इस पार्टी में सलमान से लेकर सारा तक बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।
सिद्धार्थ और कियारा ने ब्लैक में की ट्विनिंग
बॉलीवुड का मशहूर पावर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में साथ नजर आए। इस जोड़ी ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। पार्टी में दोनों स्टार ब्लैक रंग के आउटफिट में, हाथों में हाथ डाले कैमरा के सामने पोज देते नजर आए।
परिवार के साथ दिखे तारा सिंह
'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में तारा सिंह यानी सनी देओल अपने बेटे करण देओल, उनकी वाइफ और भाई बॉबी के साथ पोज देते नजर आए। ब्लू सूट में सनी ने पार्टी में फैंस का दिल जीत लिया।
सलमान खान और कार्तिक आर्यन
'टाइगर 3' (Tiger 3) के पोस्टर रिलीज के बाद सलमान पार्टी में चार चांद लगाते नजर आए। इस दौरान उनके साथ कार्तिक आर्यन भी दिखाई दिए। दोनों स्टार ने हंसते हुए कैमरा के सामने पोज दिए।
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान
'गदर 2' की सक्सेस पार्टी सारा अपने भाई इब्राहिम के साथ अटेंड करते हुए दिखाई दी। पार्टी में एक्ट्रेस ने पिंक फुल जंपसूट पहना था, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। सारा ने पार्टी में कार्तिक आर्यन को गले भी लगाया। अक्सर दोनों के अफेयर की खबरें आती रही हैं।
ये स्टार भी रहे मौजूद
इन सबके साथ-साथ 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में शिल्पा शेट्टी, कृति सेनन, अजय देवगन और काजोल, अमीषा पटेल, सुनी शेट्टी, संजय दत्त, अनिल कपूर, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, विक्की कौशल, शाहिद कपूर, आयुष-अर्पिता और वरुण धवन जैसे कई बड़े स्टार शामिल हुए। हर किसी ने 'गदर 2' की जमकर तारीफ की।
