विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धर्मेंद्र-विनोद खन्ना जैसे स्टार्स वाली फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हुआ बुरा हाल, स्क्रीनिंग पर भी लगी थी रोक

By Anu Singh Edited By: Anu Singh
Published: Mon, 31 Mar 2025 11:38 PM (IST)Updated: Tue, 01 Apr 2025 07:00 AM (IST)

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक किस्से मौजूद हैं जिनमें से कईयों के बारे में आप जानते नहीं होंगे। इसी ...और पढ़ें

12 सुपरस्टार्स वाली फिल्म हो गई थी फेल (Photo Credit- X)
12 सुपरस्टार्स वाली फिल्म हो गई थी फेल (Photo Credit- X)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के दो राजपूत परिवारों की आपसी दुश्मनी पर बनी 32 साल पुरानी फिल्म की रिलीज से पहले तो खूब चर्चा हुई थी मगर रिलीज के बाद सिनेमाघरों में इसकी हालत काफी खराब हुई थी। जबकि मूवी में कई सितारों ने साथ काम किया था। अब फिल्म के साथ ऐसा क्या हुआ और फिल्म के किस कलाकार की गिरफ्तारी की नौबत आ गई। इस सब के बारे में जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

विनोद खन्ना, धर्मेंद्र समेत कई सितारों ने किया था काम

क्षत्रिय साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म है, जो राजस्थान के दो राजपूत परिवारों की आपसी दुश्मनी की कहानी को पर्दे पर उतारती है। फिल्म का निर्देशन और सह-लेखन जे।पी। दत्ता ने किया था, जिसमें अभिनेता सुनील दत्त, विनोद खन्ना, धर्मेंद्र, संजय दत्त, सनी देओल के साथ राखी, मीनाक्षी शेषाद्रि, दिव्या भारती, सुमालता, रवीना टंडन जैसे शानदार कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

Photo Credit- Instagram

ये भी पढ़ें- 1 घंटा 58 मिनट की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म, हर सीन को देख खुली रह जाएंगी आंखें, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर है मौजूद

संजय दत्त  के कारण फ्लॉप हुई थी मूवी?

बता दें, फिल्म दर्शकों के बीच काफी मशहूर हुई थी और इसके गाने भी खूब पसंद किए गए थे। हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में नाकाम रही। किसी तरह से अपना बजट ही निकाल सकी। जानकारी के अनुसार, फिल्म के हर एक गाने को दर्शकों का प्यार मिला। फिल्म के गानों में शामिल थे - 'हैलो हैलो', 'मैं खींची चली आई', 'दिल ना किसी का जाए', 'छम छम बरसो पानी', 'तूने किया था वादा'। मगर क्या आप जानते हैं कि फिल्म की असफलता का ठीकरा संजय दत्त के सिर पर क्यों फोड़ा गया था?

Photo Credit- Instagram

स्क्रीनिंग पर भी लगी थी रोक

क्षत्रिय 5 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। इसकी शुरुआत अच्छी रही, पहले दिन इसने 45 लाख रुपये और पहले हफ्ते में लगभग 2.8 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि, रिलीज के सिर्फ तीन हफ्ते बाद, 1993 के बॉम्बे बम विस्फोट मामले में संजय दत्त की संलिप्तता के कारण फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी गई थी। शानदार शुरुआत के बावजूद, उनकी गिरफ्तारी के कारण फिल्म की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया, जिसका बॉक्स ऑफिस पर बुरा असर पड़ा था। 

ये भी पढ़ें- ओटीटी की इस ट्रेंडिंग दुनिया में क्या आपको याद है भारत की पहली वेब सीरीज? जानें नाम और स्टारकास्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।