विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘छिछोरा गाना है,’ जिस सॉन्ग को Dev Anand ने किया था रिजेक्ट, दूसरे एक्टर के लिए बन गया संजीवनी

Published: Wed, 15 Oct 2025 10:32 AM (IST)Updated: Wed, 15 Oct 2025 10:52 AM (IST)

आनंद जी और कल्याणी जी की जोड़ी हिंदी सिनेमा के दिग्गज संगीतकारों में शामिल रही। इन दोनों ने बॉलीवुड के ...और पढ़ें

देव आनंद ने ठुकराया था ये गीत (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

देव आनंद ने ठुकराया था ये गीत (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. देव आनंद को पसंद नहीं आया था ये गाना।

  2. इस एक्टर पर फिल्माया गया था कल्ट सॉन्ग।

  3. आनंद जी और कल्याण जी ने लिखा था गीत।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ये गाना थोड़ा छिछोरा टाइप लगता है, देव पर सूट नहीं करेगा... संगीतकार आनंद जी और कल्याण जी के एक आइकॉनिक सॉन्ग को फिल्माने से वेटरन एक्टर रहे देव आनंद (Dev Anand) ने साफ मना कर दिया। सालों तक वह गीत इन दोनों म्यूजिशियन के पास बैकअप के तौर पर पड़ा रहा। लेकिन जब इसको फिल्माने की बारी आई तो बॉलीवुड में वह इतिहास बन गया। 

जिस गाने को देव साहब ने रिजेक्ट किया, उसी गाने ने एक दूसरे अभिनेता की किस्मत को बदलकर रखा दिया और उसके स्टारडम में एक कदम आगे बढ़ा दिया। आइए जानते हैं कि यहां कौन गीत के बारे में चर्चा की जा रही है। 

देव आनंद ने ठुकराया था ये गाना

1973 में देव आनंद की फिल्म बनारसी बाबू को रिलीज किया गया था। इस मूवी के संगीतकार कल्याण जी और आनंद जी की जोड़ी थी। इन दोनों ने देव साहब के लिए बनारस को जहन में रखते हुए एक गीत लिखा, लेकिन देव ने उसे करने से मना कर दिया। स्वप्निल राजशेखर की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 5 साल तक आनंद जी और कल्याण जी का वह गाना ठंडे बस्ते में पड़ा रहा।

devanandrejectsong

यह भी पढ़ें- Kishore Kumar का गाना कायम करता है दोस्ती की असली मिसाल, शोले के 'गब्बर सिंह' की इस ब्लॉकबस्टर का है सॉन्ग

साल 1978 आया और निर्माता नरीमन ईरानी एक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे थे। चूंकि मनोज कुमार उनके अच्छे दोस्त थे तो उन्होंने फिल्म के सेकंड हाफ में एक गाने को रखने की सलाह दी। ईरानी ने आनंद जी और कल्याण जी को कहा भाई इसके लिए कोई गाना लाओ। उन दोनों बिना देरी करते हुए बनारसी बाबू के लिए लिखा गया वही रिजेक्ट गाना उन्हें दे दिया।

khaikepaanbanaraswala

फिल्म की पूरी टीम और मेकर्स को वह गीत काफी पसंद आया है। उस गीत के बोल थे- खाइके पान बनारस वाला... (khaike paan banaras wala) और फिल्म थी डॉन (Don)। जिसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) मुख्य भूमिका में मौजूद थे। देव आनंद की तरफ से ठुकराया गया ये गीत बिग बी पर फिल्माया गया और ब्लॉकबस्टर बन गया। किशोर कुमार (Kishore Kumar) की आवाज में सॉन्ग काफी शानदार है। 

हिंदी सिनेमा का कल्ट गीत

डॉन फिल्म का खाइके पान बनारस वाला सॉन्ग हिंदी सिनेमा का कल्ट गीत माना जाता है। शाह रुख खान की डॉन में भी इसी गाने का रीमेक्स वर्जन देखने को मिला था, जिसे गायक उदित नारायण ने अपनी आवाज दी थी। आज भी शादी पार्टियों में आपको ये गीत आसानी से सुनने को मिल जाएगा। 

यह भी पढ़ें- Mohammed Rafi का ये गाना बना था दिल टूटे आशिकों की आवाज, देव आनंद पर फिल्माया गया था पॉपुलर सैड सॉन्ग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।